सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिव अमृतवाणी।

कल्पतरु पुन्यातामा, प्रेम सुधा शिव नाम
हितकारक संजीवनी, शिव चिंतन अविराम
पतिक पावन जैसे मधुर, शिव रसन के घोलक
भक्ति के हंसा ही चुगे, मोती ये अनमोल
जैसे तनिक सुहागा, सोने को चमकाए
शिव सुमिरन से आत्मा, अध्भुत निखरी जाये
जैसे चन्दन वृक्ष को, दस्ते नहीं है नाग
शिव भक्तो के चोले को, कभी लगे न दाग
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय!!


दया निधि भूतेश्वर, शिव है चतुर सुजान
कण कण भीतर है, बसे नील कंठ भगवान
चंद्र चूड के त्रिनेत्र, उमा पति विश्वास
शरणागत के ये सदा, काटे सकल क्लेश
शिव द्वारे प्रपंच का, चल नहीं सकता खेल
आग और पानी का, जैसे होता नहीं है मेल
भय भंजन नटराज है, डमरू वाले नाथ
शिव का वंधन जो करे, शिव है उनके साथ
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय!!
लाखो अश्वमेध हो, सोउ गंगा स्नान
इनसे उत्तम है कही, शिव चरणों का ध्यान
अलख निरंजन नाद से, उपजे आत्मा ज्ञान
भटके को रास्ता मिले, मुश्किल हो आसान
अमर गुणों की खान है, चित शुद्धि शिव जाप
सत्संगती में बैठ कर, करलो पश्चाताप
लिंगेश्वर के मनन से, सिद्ध हो जाते काज
नमः शिवाय रटता जा, शिव रखेंगे लाज
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय!!


शिव चरणों को छूने से, तन मन पवन होये
शिव के रूप अनूप की, समता करे न कोई
महा बलि महा देव है, महा प्रभु महा काल
असुराणखण्डन भक्त की, पीड़ा हरे तत्काल
शर्वा व्यापी शिव भोला, धर्म रूप सुख काज
अमर अनंता भगवंता, जग के पालन हार
शिव करता संसार के, शिव सृष्टि के मूल
रोम रोम शिव रमने दो, शिव न जईओ भूल
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय!!
शिव अमृत की पावन धारा, धो देती हर कष्ट हमारा
शिव का काज सदा सुखदायी, शिव के बिन है कौन सहायी
शिव की निसदिन की जो भक्ति, देंगे शिव हर भय से मुक्ति
माथे धरो शिव नाम की धुली, टूट जायेगी यम कि सूली
शिव का साधक दुःख ना माने, शिव को हरपल सम्मुख जाने
सौंप दी जिसने शिव को डोर, लूटे ना उसको पांचो चोर
शिव सागर में जो जन डूबे, संकट से वो हंस के जूझे
शिव है जिनके संगी साथी, उन्हें ना विपदा कभी सताती
शिव भक्तन का पकडे हाथ, शिव संतन के सदा ही साथ
शिव ने है बृह्माण्ड रचाया, तीनो लोक है शिव कि माया
जिन पे शिव की करुणा होती, वो कंकड़ बन जाते मोती
शिव संग तान प्रेम की जोड़ो, शिव के चरण कभी ना छोडो
शिव में मनवा मन को रंग ले, शिव मस्तक की रेखा बदले
शिव हर जन की नस-नस जाने, बुरा भला वो सब पहचाने
अजर अमर है शिव अविनाशी, शिव पूजन से कटे चौरासी
यहाँ वहाँ शिव सर्व व्यापक, शिव की दया के बनिये याचक
शिव को दीजो सच्ची निष्ठां, होने न देना शिव को रुष्टा
शिव है श्रद्धा के ही भूखे, भोग लगे चाहे रूखे-सूखे
भावना शिव को बस में करती, प्रीत से ही तो प्रीत है बढ़ती।
शिव कहते है मन से जागो, प्रेम करो अभिमान त्यागो।
दोहा
दुनिया का मोह त्याग के शिव में रहिये लीन।
सुख-दुःख हानि-लाभ तो शिव के ही है अधीन।।
भस्म रमैया पार्वती वल्ल्भ, शिव फलदायक शिव है दुर्लभ
महा कौतुकी है शिव शंकर, त्रिशूल धारी शिव अभयंकर
शिव की रचना धरती अम्बर, देवो के स्वामी शिव है दिगंबर
काल दहन शिव रूण्डन पोषित, होने न देते धर्म को दूषित
दुर्गापति शिव गिरिजानाथ, देते है सुखों की प्रभात
सृष्टिकर्ता त्रिपुरधारी, शिव की महिमा कही ना जाती
दिव्या तेज के रवि है शंकर, पूजे हम सब तभी है शंकर
शिव सम और कोई और न दानी, शिव की भक्ति है कल्याणी
कहते मुनिवर गुणी स्थानी, शिव की बातें शिव ही जाने
भक्तों का है शिव प्रिय हलाहल, नेकी का रस बाटँते हर पल
सबके मनोरथ सिद्ध कर देते, सबकी चिंता शिव हर लेते
बम भोला अवधूत सवरूपा, शिव दर्शन है अति अनुपा
अनुकम्पा का शिव है झरना, हरने वाले सबकी तृष्णा
भूतो के अधिपति है शंकर, निर्मल मन शुभ मति है शंकर
काम के शत्रु विष के नाशक, शिव महायोगी भय विनाशक
रूद्र रूप शिव महा तेजस्वी, शिव के जैसा कौन तपस्वी
हिमगिरी पर्वत शिव का डेरा, शिव सम्मुख न टिके अंधेरा
लाखों सूरज की शिव ज्योति, शस्त्रों में शिव उपमान होशी
शिव है जग के सृजन हारे, बंधु सखा शिव इष्ट हमारे
गौ ब्राह्मण के वे हितकारी, कोई न शिव सा पर उपकारी
दोहा
शिव करुणा के स्रोत है शिव से करियो प्रीत।
शिव ही परम पुनीत है शिव साचे मन मीत।।
शिव सर्पो के भूषणधारी, पाप के भक्षण शिव त्रिपुरारी
जटाजूट शिव चंद्रशेखर, विश्व के रक्षक कला कलेश्वर
शिव की वंदना करने वाला, धन वैभव पा जाये निराला
कष्ट निवारक शिव की पूजा, शिव सा दयालु और ना दूजा
पंचमुखी जब रूप दिखावे, दानव दल में भय छा जावे
डम-डम डमरू जब भी बोले, चोर निशाचर का मन डोले
घोट घाट जब भंग चढ़ावे, क्या है लीला समझ ना आवे
शिव है योगी शिव सन्यासी, शिव ही है कैलास के वासी
शिव का दास सदा निर्भीक, शिव के धाम बड़े रमणीक
शिव भृकुटि से भैरव जन्मे, शिव की मूरत राखो मन में
शिव का अर्चन मंगलकारी, मुक्ति साधन भव भयहारी
भक्त वत्सल दीन द्याला, ज्ञान सुधा है शिव कृपाला
शिव नाम की नौका है न्यारी, जिसने सबकी चिंता टारी
जीवन सिंधु सहज जो तरना, शिव का हरपल नाम सुमिरना
तारकासुर को मारने वाले, शिव है भक्तो के रखवाले
शिव की लीला के गुण गाना, शिव को भूल के ना बिसराना
अन्धकासुर से देव बचाये, शिव ने अद्भुत खेल दिखाये
शिव चरणो से लिपटे रहिये, मुख से शिव शिव जय शिव कहिये
भस्मासुर को वर दे डाला, शिव है कैसा भोला भाला
शिव तीर्थो का दर्शन कीजो, मन चाहे वर शिव से लीजो
दोहा
शिव शंकर के जाप से मिट जाते सब रोग।
शिव का अनुग्रह होते ही पीड़ा ना देते शोक।।
ब्र्हमा विष्णु शिव अनुगामी, व है दीन हीन के स्वामी
निर्बल के बलरूप है शम्भु, प्यासे को जलरूप है शम्भु
रावण शिव का भक्त निराला, शिव को दी दश शीश कि माला
गर्व से जब कैलाश उठाया, शिव ने अंगूठे से था दबाया
दुःख निवारण नाम है शिव का, रत्न है वो बिन दाम शिव का
शिव है सबके भाग्यविधाता, शिव का सुमिरन है फलदाता
शिव दधीचि के भगवंता, शिव की तरी अमर अनंता
शिव का सेवादार सुदर्शन, सांसे कर दी शिव को अर्पण
महादेव शिव औघड़दानी, बायें अंग में सजे भवानी
शिव शक्ति का मेल निराला, शिव का हर एक खेल।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

क्या रामायण की कथा पूर्ण रूप से सत्य है।

श्री रामचरितमानस महाकाव्य उच्च जीवन, आदर्श, त्याग, वीरता, कर्तव्य, प्रेम, समर्पण आदि नैतिक मूल्यों का दर्पण है । यह महाकाव्य हर युग में संसार के लिए शिक्षाप्रद रहेगा । धार्मिक और साहित्यिक दृष्टिकोण से यह महाग्रन्थ भारत ही नहीं अपितु अन्य देशों में भी लोकप्रिय है । रामायण काल के साक्ष्य आज भी भारत एवं आसपास की धरती पर विद्यमान हैं । इस लेख का उदेश्य यह समझना है कि क्या महाकाव्य रामायण एक काल्पनिक कथा है या हजारों साल पहले घटित श्री रामचंद्र जी के जीवन काल की ऐतिहासिक घटना है ? जब ऐतिहासिक घटनाएँ बहुत लम्बा सफर तय कर लेती हैं तब कुछ बुद्धिजीवी उनकी प्रमाणिकता पर संशय करने लगते हैं । 18वीं एवम् 19 वीं शताब्दी में घटने वाली घटनाएँ इसलिए सत्य प्रतीत होती है क्योंकि उनके साक्षी हमारे पास है । परन्तु जब धीरे-धीरे इन घटनाओं पर समय की परत चढ़ती जाती हैं, तब कुछ लोग उन्हें सत्य मानते हैं तथा कुछ लोग उन्हें मात्र एक उपन्यास की नज़र से देखने लगते हैं । आगे आने वाली पीढियाँ इस बात पर ही अचम्भित हुआ करेंगी कि क्या सच में भारत गुलाम रहा था या उस समय की यह मात्र एक कल्पना ? अन्धविश्वास हमें ज...