सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑखो को मोबाइल और लैपटॉप का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से बचे।


हम काफी समय से चश्मा लगाते आ रहे हैै… मोबाइल और लैपटॉप का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते इसलिए कुछ खास चीजों का ध्यान रखते हैं उन्हें यहां बता रहे हैं:-
▫️▪️⏩हम खासकर सर्दियों में हरी घास पर नंगे पांव चलने को प्राथमिकता देते हैं जो कि गर्मियों में संभव नहीं होता है लेकिन तब कभी बारिश के बाद गीली घास पर चलते हैं।
▫️▪️⏩ सुबह उठने के बाद अगर संभव हो तो किसी खुली जगह में दूर पहाड़ी/ समुंदर या फिर अन्य किसी हरी चीज को कुछ समय तक रिलेक्स हो कर देखें।
▫️▪️⏩सुबह ठंडे पानी को मुंह में भरकर आंखों पर हल्के हाथों से छींटे मारने के बारे आप सब तो जानते ही होंगे यह प्रैक्टिस बेहद खास है यह आपके शरीर को सुबह जगाने के लिए और आंखों को तरोताजा रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है तो इसे जरूर अपनी दिनचर्या में शामिल करें। (आप दिन में भी समय समय के अंतराल पर ऐसा कर सकते हैं यह आंखों को काफी रिलैक्स कर देता है)
▫️▪️⏩ कोशिश करें कि ऐसी फल सब्जियां या नट्स लें जिनमें विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है यह हमारी आंखों के लिए अच्छा है।
▫️▪️⏩ हम नॉर्मल जितनी आंखों को 1 मिनट में झुपकाते हैं उसी झपकाने के नंबर को किसी स्क्रीन को देखने पर बेहद कम कर देते है क्योंकि हम एकदम एकाग्रता से स्क्रीन को देखते हैं बार-बार पलकों को झुकाने से हमारी आंखों के अंदर नमी बनी रहती है जो इन्हें सूखने से बचाती है इसलिए लगातार लंबे समय तक फोन और लैपटॉप की स्क्रीन को देखने से आंखों में ड्राइनेस, उनका लाल होना या पानी बहना एक आम समस्या बनती जा रही है :- 🕶️इसके लिए आप फोन या लैपटॉप की स्क्रीन के समय की अवधि को तय कर सकते हैं अगर ऐसा संभव है तो
🕶️ आप स्क्रीन के बुरे स्टेंस से अपनी आंखों को बचाने वाला चश्मा खरीद सकते हैं यह उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो कि ऐसे प्रोफेशन में काम करते हैं जहां पर वह सारा दिन लैपटॉप की स्क्रीन को देखते हैं। समय-समय पर आंखों का अच्छा चेकअप करवाते रहें।
▫️▪️⏩ स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों की समस्याओं का सबसे बड़ा कारण है तो आजकल फोन में इनबिल्ट सॉफ्टवेयर्स जैसे की रीडिंग मोड या फिर ब्राइटनेस को कम या ज्यादा करने वाला ऑप्शन दिया जा रहा है तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। (Ps. हमारे फोन में हमेशा रीडिंग मोड ऑन ही रहता है)
▫️▪️⏩लंबे समय तक लगातार फोन या लैपटॉप की स्क्रीन को ना देखें बीच-बीच में छोटी-छोटी ब्रेक लेते रहे। इसके लिए अगर आप उठकर बाहर नहीं जाना चाहते हैं जैसे मुख्यता पढ़ाई के समय तो आप कुछ समय के लिए आंखों को बंद करके रिलैक्स कर सकते हैं।
▫️▪️⏩ बाजार में कुछ अच्छी कंपनियों के आई ड्रॉप आते हैं जो आंखों में नमी को बनाए रखते हैं तो आप किसी अच्छी कंपनी का आई ड्रॉप इस्तेमाल कर सकते हैं।
▫️▪️⏩ इसके अलावा रात को सोने से पहले किसी एसेंशियल ऑयल या बादाम या नारियल का तेल आदि आंखों के आसपास हल्के हाथों से आंखों के आसपास का एरिया (भौंहों और under eye ) दबाते हुए मसाज जरूर करें। आंखों को रिलैक्स और लंबे समय तक स्वास्थ्य रखने के लिए बेहद कारगर उपाय है हम इसे करते हैं और यह सच में बेहद फायदेमंद है।
▪️▫️⏩ इसके अलावा आप अपने पांव के तलवों में सोने से‌ पहले भी तेल से हल्की मसाज कर सकते हैं (लेकिन इसका एक विशेष तरीका जो बताया गया है वह यह है कि जब आप दाहिने पांव के तलवे को मसाज करते हैं तो उसके लिए बाएं हथेली का ही इस्तेमाल करें और ऐसा ही दूसरे पाव के लिए भी करें।) हमारे पांव के तलवों में मौजूद नसे हमारे मस्तिष्क में मौजूद तंत्रिका तंत्र जो आंखों को देखने और इमेजेस को प्रोसेस करने में मदद करता है के साथ जुड़ी होती है तो यह भी एक अच्छी कोशिश है (ps. हम इसे कभी कबार करते हैं)
▪️▫️⏩इसके अलावा अत्यधिक गर्मी होने पर आंखों में जलन होना या लालीपन आन एक आम बात होती है तब आप खीरे या गुलाब जल में भिगोए हुए रूई को अपनी आंखों पर रख सकते हैं यह काफी असरदार है।
▪️▫️⏩आंखों के लिए घर में बने हुए सुरमे (एक विशेष प्रकार का काजल होता है जिसे एक लंबी प्रोसेस के बाद बनाया जाता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खास है) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
▪️▫️⏩ कोशिश करें कि पर्यावरण या प्रकृति (पेड़ों) के बीच जरूर दिन का थोड़ा समय बताएं।
▪️▫️⏩ इसके अलावा रात को लाइट को ऑफ कर देते हैं और किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने आसपास नहीं रखते हैं। एक अच्छी नींद बेहद जरूरी है।
▪️▫️⏩और और हां! कुछ दिनों के अंतराल पर गाय के शुद्ध देसी घी की कुछ ड्रॉप्स को नॉस्ट्रिल्स में डालने का काम करते हैं
और हां एक जरूरी बात शरीर का पोस्टर बेहद खास है आप किस तरह से बैठ रहे हैं? कैसे स्क्रीन को देख रहे हैं? यह भी आंखों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव का कारण हो सकता है तो कोशिश करें कि अपने पोस्टर को हमेशा ठीक रखें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है।जाने इसके फायदे।

1  तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। 2  तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं। 3  तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है। 4  इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि‍ करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। 5  पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। प्रतिदिन इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है। 6  शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का प...