सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टॉप10 कुटीर उद्योग आइडियाज। सबसे ज़्यादा मुनाफे वाले

टॉप10 कुटीर उद्योग आइडियाज। सबसे ज़्यादा मुनाफे वाले

क्या आप बेरोजगार हैं ? क्या आप गृहिणी हैं? या आप स्वयं का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? यदि हाँ तो आज हम ऐसे ही कुटीर उद्योगों या cottage industry businesses के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यह बिज़नेस आप घर बैठे कम पूंजी में, मशीनरी का कम से कम उपयोग करते हुए, अपने परिवार के साथ शुरू कर सकते हो। इस प्रकार के उद्योगों में 10,000 से 1.50 लाख तक निवेश हो सकता है। जबकी मशीनरी का उपयोग कर अधिक लागत वाले व्यवसाय को लघु उद्योग कहते। कोटेज़ इंडस्ट्रीज (कुटीर उद्योग) में परिश्रम पर आधारित इस व्यवसाय से आप रोजाना 500 से 1000 रुपये तक घर बैठे कमा सकते हैं। तो आइए जानें ऐसे ही 20 कुटीर उद्योगों के बारे में जिन्हें आप शुरू करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है

Table of Contents
1. टिफिन बनाने का कुटीर व्यवसाय
शहरी जीवन में विद्यार्थियों एवं नौकरी करने वालों के परिवार से दूर रहने के कारण टिफिन बनाने का उद्योग जोर पकड़ रहा है। ऐसे विद्यार्थी जो अपने परिवार से दूर रहते हैं या परिवार से दूर नौकरी करते हैं वे टिफिन मंगवा कर भोजन लेते हैं। घर में तैयार कर खाना डब्बे में बंद कर पहुंचाया जाता है। यह बहुत ही आसानी से किये जानें वाला व लोकप्रिय व्यवसाय है।
2. अगरबत्ती बनाने का काम
अगरबत्ती बनाने का उद्योग कम लागत में अधिक लाभदायक उद्योग है। 50,000 से 60,000 रुपये की लागत में मशीन को खरीदकर आप अच्छी आमदनी कर सकते हैं। चारकोल पाउडर, वुड पाउडर रोल, धूप एवं अन्य सुगन्धित सामग्री का मिश्रण तैयार करके से बनाई जा सकती हैं। इसका इस्तेमाल पूजा-अर्चना करने के लिए किया जाता है।
3. नमकीन बनाने का उद्योग
नमकीन खाना सबको पसंद होता है। कुशल महिलाएं नमकीन बनाकर बाजार में उचित मूल्य पर बेच सकती हैं। नमकीन बनाने के लिए बेसन के साथ विभिन्न प्रकार की दालें जैसे उड़द, मूंग, चना आदि का उपयोग किया जाता है। नमकीन बनाने का कारोबार तेज़ी से विकसित हो रहा है इससे आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
4. बर्तन बनाने का उद्योग
बर्तन बनाने का उद्योग
ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी के बर्तन बनाने का उद्योग प्राचीन काल से चला आ रहा है। मिट्टी के बर्तन का उपयोग आज भी किया जाता है। छोटे व्यवसाय से कम निवेश में इसे शुरू किया जा सकता है। मिट्टी का घड़ा, सुराई, मिट्टी के खिलौने, मूर्तियाँ आदि तैयार कर बाजार में उचित मूल्य में बेचा जा सकता है।
5. साड़ी व कपड़ों का कुटीर व्यवसाय
आजकल यह व्यापार बड़ा ट्रेंड में चल रहा है। महिलाएं कपड़ा बनाने वाली कंपनियों से सस्ते दामों में कपड़ा खरीदकर, बाजार के दामो में कपड़ा व साड़ियां बेचकर अपनी आजीविका चला सकती हैं। ये कपड़ा सूरत एवं अहमदाबाद में सस्ती दर पर मिल जायेगा। इसके अलावा, बनारस की साड़ियां बहुत प्रसिद्ध हैं। आप नई-नई डिज़ाइन सलेक्ट करके कम निवेश में अच्छा कमीशन कमा सकते हैं। इसी तरह का बिज़नेस आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं जैसे अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर सेलर बन कर। यहाँ पर आप अपना अकाउंट बनाकर कंपनियों को माल बेचकर कमीशन बना सकते हो। यहाँ से जानें अमेज़न पर सामान कैसे बेचते हैं या फ्लिपकार्ट पर सामान कैसे बेचते हैं।
6. रेस्टोरेंट व बेकरी कार्नर
आजकल शहरों के भीड़भाड़ वाले इलाकों में छोटी सी जगह में रेस्टोरेंट व बैकरी कॉनर लगाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। इन इलाकों में रेस्टोरेंट व बेकरी कॉनर लगाकर आप अच्छी आमदनी कर सकते हैं। इसके लिए छोटी सी जगह व खाद्य सामग्री की आवश्यकता होती है। पापडी चाट, समोसा, भेल, पिज्जा, बर्गर आदि आइटम को शामिल कर सकते हैं। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए 60,000 से 70,000 रुपये की आवश्यकता होती है।
7. मसाला बनाने का उद्योग
विभिन्न प्रकार के मसालों को तैयार कर बाजार में बेचा जा सकता है जैसे मिर्ची, हल्दी व धनिया आदि । यह उद्योग रसोई में होने वाली लागत व रोजमर्रा की आपूर्ति के लिए सक्षम है। इस व्यवसाय के लिए आपको मसाला पीसने के लिए छोटी चक्की की आवश्यकता पड़ती है। मसाला बनाने के कुटीर व्यवसाय में जितनी अधिक मार्केटिंग करेंगे उतना ही अधिक मुनाफा होगा।
8. फर्नीचर बनाने का उद्योग
घर मे काम आने वाला सामान जैसे कुर्सी, टेबल, पलंग एवं अन्य छोटे मोटे लकड़ी के फर्नीचर को तैयार कर उचित मूल्य में बेचा जा सकता है। कलात्मकता से निपुण इस छोटे व्यवसाय में लाभांश की भरमारता है। इसमें आप पर निर्भर करता है कि लकड़ी खरीदने के लिए आप कितना निवेश करते हैं।
9. पापड़ बनाने का कुटीर उद्योग
अपने घर पर ही पापड़ तैयार कर कुशल व्यवसायी के रूप में अच्छे दामों पे बाजार में बेचा जा सकता है। पापड़ का उपयोग सब्जी बनाने एवं खाने में किया जाता हैं। यह मूंग दाल, उड़द दाल के द्वारा तैयार किया जाता हैं । पापड की बाजार में बिक्री करके इस उद्योग को अच्छा व्यवसाय बनाया जा सकता है। 20000 से 25000 की लागत में शुरू कर, पापड की बाजार में बिक्री करके इस उद्योग को अच्छा व्यवसाय बनाया जा । इस व्यवसाय से अच्छा लाभ भी मिल सकता है।
10.  साबुन बनाने का उद्योग
साबुन बनाने के कुटीर उद्योग के लिए कास्टिक सोडा, तेल, एसेंस आटा आदि सामग्री की जरूरत होती है। इनको मिलाकर व साबुन तैयार कर बाजार में बिक्री की जा सकती है। इनके लिये कुशलता हेतु जिला उद्योग केंद्र द्वारा 3 से 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के लिए 10वी पास होना अनिवार्य है। इस व्यवसाय को विकसित करने के लिए जिला उद्योग केंद्र से 25 लाख तक लोन मिल सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है।जाने इसके फायदे।

1  तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। 2  तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं। 3  तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है। 4  इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि‍ करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। 5  पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। प्रतिदिन इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है। 6  शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का प...