सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नौकरी करना ज्यादा अच्छा हैं या फिर व्यवसाय करना? दोनों के नफा-नुकसान क्या हैं?

यह बहुत ही पेचीदा मामला है। इस पर हर इंसान की सोच अलग अलग है।

जहाँ तक मेरी सोच की बात है। तो मैं व्यवसाय ही करना चाहूंगा।

एक कहानी बताता हूं, आप खुद अनुमान लगाइये की सही क्या है

(इस कहानी को किसी ने पहले से कोरा पर लिखा हुआ है। दुबारा यह कहानी लिखने से पहले लेखक का नाम ढूंढ रहा था क्रेडिट देने के लिए, लेकिन मैं ढूंढ नही पाया। किसी को भी लेखक का नाम पता चले तो प्लीज कॉमेंट में लिखें।)

हम सफलता की किस उचाई पर है यह आज हमारी सोच और मेहनत पर निर्भर करता है.

जहां आज कई लोग बड़ी-बड़ी डिग्री लेकर अच्छी नौकरी कर रहे है. तो वहीं कई लोगों ने अपना बिज़नेस शुरू कर दिया है, चाहे वो छोटा हो या बड़ा. नौकरी करने वाले और बिज़नेस करने वाले दोनों की ही सोच काफी अलग होती है.

कई लोग सोचते है बिज़नेस करने से अच्छा है कोई सिक्योर जॉब हो. जहा कोई ज्यादा रिस्क ना हो. तो वही कुछ लोगों का सोचना है कि, बिज़नेस जॉब से कई गुना बेहतर है.

दुसरो की खरी खोटी सुनने से बेहतर है, हम ही मालिक. देखा जाए तो दोनों में से कोई भी गलत नहीं है. बस लोगों का अपना-अपना देखने का नजरिया है.

एक समोसा बेचने वाले की कहानी… जिसने अपनी कहानी के जरिये यह बताया कि, कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता. या यह कह सकते है कि किसी छोटे काम को समय के साथ बड़ा कैसे बनाते है.

दिल्ली में एक समोसा विक्रेता है. उनकी दुकान एक एमएनसी कंपनी के सामने है. उसके समोसे काफी स्वादिष्ट है. कंपनी के कई लोग वहां दोपहर का खाना खाने भी आते है.

एक दिन कंपनी का मैनेजर समोसे बेचने वाले के पास आया. समोसा खाते-खाते उसने दुकानदार से पूछा-

“आपने दुकान को अच्छी तरह मेन्टेन किया है और साथ ही आपकी मैनेजमेंट स्किल्स भी अच्छी है. क्या आपको नहीं लगता कि आप सिर्फ समोसे बेचकर अपनी प्रतिभा और समय बर्बाद कर रहे हैं? सोचिए, यदि आप किसी बड़ी कंपनी में मेरी तरह काम कर रहे होते, तो आप भी मेरी तरह एक मैनेजर होते.”

मैनेजर के इस सवाल का समोसा वाले ने मुस्कुराते हुए बड़े ही नम्रता जवाब दिया. समोसा वाले ने कहा,

“सर, मुझे लगता है कि मेरा काम आपके काम से बेहतर है. जानते है क्यों? १० साल पहले मैं समोसे को टोकरी में बेचता था. उसी समय आपको यह नौकरी मिली. उस समय मैं महीने के १००० रुपये कमा रहा था और आपकी सैलरी थी १००००.”

“इन १० सालों में हम दोनों ने बहुत तरक्की की. मैं अब इस दुकान और अन्य दो दुकान का मालिक हूं. आज में इस एरिया में एक प्रसिद्ध ‘समोसा-वाला’ बन गया और आप आज मैनेजर बन गए है.

“आज इस बड़े कंपनी में काम कर के आप १ लाख रुपए महीना कमा रहे है. मैं भी अपने इस समोसे के छोटे से दुकान से उतना ही कमाता हूं. तो अब मैं यह आराम से कह सकता हूं की मेरा काम आपसे बेहतर है.”

आगे समोसा वाले ने कहा,

“मैं समझाता हूं कैसे मैंने अपने करियर की शुरुआत जीरो से की थी. लेकिन मेरे बेटे को वही सब वापस से नहीं झेलना होगा. एक दिन मेरा बेटा मेरे कारोबार को आगे बढ़ाएगा. उसे वापस जीरो से शुरू करने की कोई जरुरत नहीं पड़ेगी.”

“उसे पूरी तरह चलता हुआ अच्छा खासा बिज़नेस करने को मिलेगा. लेकिन आपके मामले में आपकी इस मेहनत का फायदा आपके बॉस के बच्चों को मिलेगा ना कि आपके बच्चों को.”

“आप अपने बेटे या बेटी को अपनी वही पोस्ट नहीं दिला सकते. उन्हें वापस से जीरो से ही शुरू करना होगा. १० साल पहले आपने जो कुछ भी झेला है, वहीं सब अब आपके बच्चों को भी झेलना होगा.”

आखिर में समोसे वाले ने मैनेजर से इतना कहा की, “अब मेरा बेटा इस बिज़नेस को बहुत आगे तक लेकर जायेगा. जब तक आपके बच्चे बड़े होकर मैनेजर बनेंगे, मेरा बेटा कही दूर आगे निकल गया होगा.”

“अब आप ही मुझे बताइए कि, टैलेंट और टाइम को कौन बर्बाद कर रहा है?”

नफा नुकसान

नोकरी और बिज़नेस के अपने अपने फायदे और नुकसान दोनो है।

बिज़नेस में आपको 24 घंटे एक्टिव रहना पड़ेगा जबकि नोकरी में केवल ऑफिस टाइम तक ही एक्टिव रहना होता है।

बिज़नेस में आपके कमाई की कोई लिमिट नही है। जबकि नोकरी में आपको पता होता है कि महीने के लास्ट में कितना मिलेगा।

बिज़नेस में आपको अपना लोकेशन शिफ्ट करने में बहुत परेसानी होगी जबकि नोकरी में आप यहां छोड़कर कहीं दूसरे शहर में आसानी से शिफ्ट कर सकते हो।

बिज़नेस वाला लोगो को काम पर रखता है जबकि नोकरी वाला अपने लिए काम मांगता है।

बिज़नेस में आपका नुकसान भी हो सकता है जबकि नोकरी में आपको नुकसान के चांस नही है।

और भी बहुत से फायदा और नुकसान है। दोनों का अपना ही महत्व है। जो भी करे सच्चे मन से करे|


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

क्या रामायण की कथा पूर्ण रूप से सत्य है।

श्री रामचरितमानस महाकाव्य उच्च जीवन, आदर्श, त्याग, वीरता, कर्तव्य, प्रेम, समर्पण आदि नैतिक मूल्यों का दर्पण है । यह महाकाव्य हर युग में संसार के लिए शिक्षाप्रद रहेगा । धार्मिक और साहित्यिक दृष्टिकोण से यह महाग्रन्थ भारत ही नहीं अपितु अन्य देशों में भी लोकप्रिय है । रामायण काल के साक्ष्य आज भी भारत एवं आसपास की धरती पर विद्यमान हैं । इस लेख का उदेश्य यह समझना है कि क्या महाकाव्य रामायण एक काल्पनिक कथा है या हजारों साल पहले घटित श्री रामचंद्र जी के जीवन काल की ऐतिहासिक घटना है ? जब ऐतिहासिक घटनाएँ बहुत लम्बा सफर तय कर लेती हैं तब कुछ बुद्धिजीवी उनकी प्रमाणिकता पर संशय करने लगते हैं । 18वीं एवम् 19 वीं शताब्दी में घटने वाली घटनाएँ इसलिए सत्य प्रतीत होती है क्योंकि उनके साक्षी हमारे पास है । परन्तु जब धीरे-धीरे इन घटनाओं पर समय की परत चढ़ती जाती हैं, तब कुछ लोग उन्हें सत्य मानते हैं तथा कुछ लोग उन्हें मात्र एक उपन्यास की नज़र से देखने लगते हैं । आगे आने वाली पीढियाँ इस बात पर ही अचम्भित हुआ करेंगी कि क्या सच में भारत गुलाम रहा था या उस समय की यह मात्र एक कल्पना ? अन्धविश्वास हमें ज...