सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

'बॉडी लैंग्वेज' पढ़ने के कुछ अच्छे तरीके क्या हैं?

 

बॉडी लैंग्वेज को पढ़ने के कुछ तरीके हम बताने जा रहे हैं, आईये जानते हैं ॰॰॰॰॰

भावनात्मक संकेत—(यानी की लोगों के भावो को गौर से देखे)

1 उनके हँसने पर ध्यान दे आप—

कभी कभी खुशी के कारण इंशान रोता है। तो कभी वो अपने गमों को छिपान के लिए।

जैसे—1— की कोई बहुत अधिक हसते जा रहा है।

वो भी बिना मज़ेदार चुटकुले के। तो मतलब वो अन्दर से परेशान हैं, खुद को और उन समस्याओं को भुलाने के लिए हँस रहा है। या फिर अपने आँखो के आशू को आखों मे ही छिपा लेने के लिए वो हँस रहा हैं।

2 —अगर इंशान आहिस्ता से हँस रहा है। उसके आँखो मे एक अलग ही चमक है मतलब वो अन्दर से खूश है कोई दिखावा नही है।

2—अगर कोई व्यक्ति रो रहा हो—-

अगर कोई भी इन्सान रो रहा है तो उसके चेहरे और आँखो की तरफ गौर से देखे।

1—अगर इन्सान हँसते हुए आशू को पोछने लगे मतलब की ये उसके खुशी के आशू हैं।और उसके आँखो और चेहरे पर एक अलग ही चमक होगा।

2—अगर कोई अपने आखों के आशू पोछ रहा है और चेहरे पर निराशा है, मतलब वो इंशान वास्तव मे बहुत दुखी हैं।और बहुत अकेला अकेला महसूस कर रहा है।

3—लोगो के चलने के तरीके पर ध्यान दे l

1__ आप उनके चलने पर ध्यान दें ।

यदि कोई व्यक्ति जल्दी जल्दी चल रहा है ।

तो इसका अर्थ यह है कि वह अपने जिन्दगी में ज्यादा इंतज़ार करना पसंद नहीं करता है । या फिर वह अकेले ही रहने वाले लोगों में से एक है और काफी अकेलापन है उसके जीवन में । वह अपने किसी पुराने दर्द से जुझ रहा है जिसके कारण वह किसी पर विश्वास नहीं कर पा रहा है ।

2__ यदि कोई व्यक्ति धीरे-धीरे चल रहा हो तो इसका अर्थ यह है कि वह काफी इंतज़ार करने वालों में से एक है । और सबके साथ रहना पसंद करता है, लोगों के बीच में ज्यादा खुश रहता है ।वह अपने जिन्दगी में बहुत छोटे-छोटे और काफी सोच कर फैसले लेने वालों में से एक है और जिन्दगी के सभी गमों को भुला कर आगे बढ़ रहा है ।

4___ बोलने पर ध्यान दें ।

1—अगर कोई व्यक्ति जल्दी जल्दी, तेज़ आवाज़ में बात कर रहा है तो इसका अर्थ यह है कि वह अपने जिन्दगी में बहुत ज्यादा चालाक है ।

2—- अगर कोई व्यक्ति धीरे-धीरे और काफी धीमी आवाज़ में बात कर रहा है तो इसका अर्थ यह है कि वह अपने जिन्दगी में काफी शान्त रहना पसंद करता है।

3—यदि कोई व्यक्ति अपने हाथों को हिलाकर बात कर रहा है तो इसका अर्थ यह है कि वह काफी बुद्धिमान व्यक्ति है और सच बोलने वालों में से एक है।

4—- यदि कोई व्यक्ति अपने आंखो से इसारे करके बात कर रहा है तो इसका अर्थ यह है कि वह काफी समझदार हैं और हद से ज्यादा चालाक है । कभी कभी उनकी बातें झूठी भी हो सकती हैं तो उनसे सावधान रहें ।

5— यदि कोई व्यक्ति बात करते करते अपनी आखें इधर-उधर करके बात कर रहा है तो इसका अर्थ यह है कि वह कुछ झूठ बोलने वाला है ।या फिर वह आपसे कुछ कहना चाहता है मगर डर रहा है किसी बात से ।

6—कोई व्यक्ति अपने आंखो को बोलने के दौरान बार बार दाहिने तरफ करता है तो इसका अर्थ यह है कि वह सच बात हि कहने वाला है बस अभी सोच रहा है । और यह यदि विपरीत दिशा में कर रहा है तो इसका अर्थ यह है कि वह झूठ बोलने वाला है ।

5— उसके हाव भाव देखें —

1—अगर वो चिंतित होगा तो उसका चेहरा निराश होगा और होंठ केवल एक पतले रेखा के जैसे बना होगा। औए नज़रे एक तरफ झुकी हुई होंगी।

2—और अगर उसकी कुछ गलती है तो वो आंखे उपर निचे करेगा तथा अपने पैर हिलते रहेगा और छुप के धीमें से आपको देखेगा।

3—अगर वो व्यक्ति शर्माता होगा तो वो आपसे बाते आखो मे देखकर नही अपितु आपसे आंखे हटाकर करेगा।

4— व्यक्ति अगर झूठ भी बोलेगा तो आपसे नज़रे हटाकर और चेहरे पर कुछ अजीब भावों के साथ। तो उनपर गौर करे।

6—गर अहंकार दिखाने वाला या रौब दिखाने वाला होतो—

अहंकारी व्यक्ति अपने सर को घुमाकर अपने नज़रे आपसे ऊचे स्थान पर रखकर,और हांथो को बान्ध कर पीछे की और आपसे जरा रुक रुक कर और तेज़ आवाज मे बात करेगा।और अपने नये वस्तुओ और उनके कीमतों के बारे मे कहेगा।

7— गुस्सैल व्यक्ति की पहचान—

1—जो आपसे ज्यादा सुनना नही केवल कहना जानता हो।वह व्यक्ति अपने ज़ींंन्दगी मे काफी दुख झेल चुका होता है।जो अब केवल दूसरो से सुधार की मांग रखता हैं।

2— यदि किसी व्यक्ति की आखे गुस्से मे लाल होजाये तो वह इंसान बहुत ज्यादा आक्रमक होता है। उसको उस वक्त कुछ समझाना मतलब आ बैल मुझे मार वाली बात होगी। और ऐसे व्यक्ति केवल और केवल सही व्यवस्थित चीजे चाहते हैं। इनके जिन्दगी मे ये काफी दर्द से गुजर छकाए होते हैं,और वो दर्द गुस्से के रुप मे आता है जब कुछ वही पुरानी घटना के रुप मे सामने आ जाता हैं तो।

3—जरा जरा बात पर अगर कोई गुस्सा होजाये मतलब वह काफी नाज़ुक दिल का इन्सान है।जितनी जल्दी गुस्सा आता है उससे जल्दी खत्म हो जाता हैं उन लोगो का गुस्सा।

8—चेहरे पर ध्यान दे और खासकर उसके हाथ और आँखो पर-'

यदि कोई इन्सान हाथ को बांधकर और आई कॉंटेक से बात करे मतलब वह काफी आत्मविश्वास के साथ ही रहने वाला है। आपमे इंटरेस्ट ले रहा हैं। बात के बाद आपसे हाथ मिलाकर धन्यवाद दे मतलब वह मिलनसार व्यक्ति हैं।

और अंत मे ये कहूँगी की, आप अधिक लोगों के बिच रहें उनके व्यक्तित्व को समझे जैसे उनके हसने ,बोलने, उठन- बैठने और बात चित के तौर तरीके से। और आप टीवी मे धारावाहिकों को देखे उनके पात्रो को देखे उनके बोलने चलने और अन्य बातो पर ध्यान देकर आप सीख सकते हैं।

यही नही अपने घर के लोगो से बात चित के दौरान आप उनके बॉडी लैंग्वेज को गौर से देखे काफी मददगार साबित हो सकता है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है।जाने इसके फायदे।

1  तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। 2  तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं। 3  तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है। 4  इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि‍ करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। 5  पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। प्रतिदिन इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है। 6  शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का प...