एक मुर्ख मनुष्य की पहचान कैसे की जा सकती है ? 1- अपने गूढ़ रहस्यों को दूसरों से कहने वाला और सोचना की सामने वाला इस बात को रहस्य रखेगा वह मूर्ख है। 2- नीच व्यक्ति से मित्रता करे और दूसरों के छिद्रान्वेषण में लगा रहने वाला व्यक्ति मूर्खों की श्रेणी में आता है। 3- दिन रात व्यसन के वश में होकर अपने शरीर की और आत्मा की महत्ता खो देने वाला मूर्ख है। 4- बलवान से वैर करना, शरीर पर घमंड करना, चिकित्सक और सत्ताधारी से अकारण वैर करने वाला मूर्ख है। 5- जहां बहुत से लोग बैठे हों वहां जाकर सोना , परदेश में अंजान व्यक्ति पर विश्वास करने वाला मूर्ख है। 6- बिना कारण हंसे, आत्म स्तुति से खुश हो जाए, बहुत से लोगों को शत्रु बनाने वाला मूर्ख है। 7- वृद्धों को उपदेश दे, अपमानित करने वाले के पास बार बार जाए, बिना मांगे सलाह देने वाला मूर्ख माना जाता है। 8- विषयों के सेवन करने वाला, मर्यादा से बाहर जाकर आचरण करने वाला , रोगी होकर आहार का पालन ना करने वाला मूर्ख है। 9- छोटे अपराध पर तुरंत दंड देना, मामूली बात पर प्रसन्न होना , अपशब्दों का प्रयोग करना मूर्ख कहलाता है। 10- जानते हुए भी दुष्ट से मित्र...
Health.wealth.Happynesh