सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खुद को कैसे जाने और सफलता प्राप्त करें

खुद को कैसे जाने और सफलता प्राप्त करें 


दोस्तों हम हमारी ज़िन्दगी में दुसरो की बातों ओर दुसरों से सीखने ओर देखने में लगा देते है….साथ ही खुद को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास पर प्रयास करते रहते है पर बहुत सी बार हमे सफलता नहीं मिल पाती है और हम निराशा की ओर आगे बढ़ते जाते है…
ऐसी परिस्थिति में हमे अपने लोगो की सफलता भी काटने को दोड़ती है….हम हर बार दुसरों को देखकर खुद का आंकलन करने लगते है और उनसें अपने आप को जोड़ने लगते है ओर तुरन्त ही अपने आप को कम समझने लगते है…
मैंने कई बार देखा है कि कोई भी व्यक्ति अगर सफलता की सीडी चढ़ता है तो उसकी सफलता से कोई भी खुश नहीं होता ओर ऊपर –ऊपर से उसकी तारीफ करते है पर मन में वे खुद को उससे कमपेयर करते है….
और सबसे सच्ची ओर कड़वी बात की जो लोग आपके अपने होंगे वही आपसे जलन का भाव रखेंगे क्योंकि दुसरों को तो आपसे कोई मतलब नहीं है चाहे आप आगे बढ़े या ना बढ़े…
दोस्तों इन सब बातों को बताने का सबसे बड़ा कारण यह है कि आप अपने आप को जाने ना कि दुसरों को अपने आप से कमपेयर करे….इस संसार में जो भी लोग है वे एक दुसरे से अलग है कोई भी समान नहीं होता तो फिर क्या है मस्त रहो…
साथ ही खुद को समझना शुरू करो,कि आपको क्या पसंद है ,आप क्या चाहते हो,सच में आपकी इच्छा क्या है…..दुनियां कर रही है वही आप करे ऐसा कोई जरूरी नहीं है….
अभी भी लोग एक ही होड़ में लगे हुए है लोग जो देखते है,सुनते है उसी के दिवाने हो जाते है….जैसे किसी को अपनी जीविका चलाने के लिए अगर अपनी ज़िन्दगी में कुछ चुनना है तो लोग वहीं चुनते है जो लोग चुनते है…जैसे किसी भी प्रोफेशन को गिन लो चाहे वो डॉक्टर बनना क्यों ना हो…
माता-पिता,रिलेटिव सब जब डॉक्टर को अच्छी फीस वसुलते देखते है और डॉक्टर को कमाई करते देखते है तो तुरन्त सोचते है कि मेरा बच्चा भी डॉक्टर बनके पैसा कमाए और लोगो को ज्यादा से ज्यादा लुटे….बहुत सी बार लोगो को ऐसा लगता है कि जो प्रोफेशन उन्होंने चुना है उसकी लोग बहुत इज्जत करते है तो वह सही है पर ऐसा नहीं होता…हर कोई हर एक काम के लिए बना होता है….
और हर काम अपने आप में बहुत ही ज्यादा महत्वपुर्ण होता है….असल में लोग कुछ प्रोफेशन के अलावा दुसरे प्रोफेशन को नहीं जान पाते है….बाकी दुसरे भी कई ऐसे काम होते है जिसके सामने एक डॉक्टर कि कोई औकात नहीं है…वो भी उनके सामने झुकता है…साथ ही वे ये नहीं देखते कि वो जो फीस वसुल रहा है उसमें उसकी कितनी काबिलियत है ओर उसने कितनी मेहनत की है उसे पाने में….और ये सवाल जरूर अपने ज़हन में रखे की क्या आपका बच्चा उसके लिए काबिल है या नहीं…
दोस्तों मेरी इतनी सारी बातों को कहने का मकसद यहीं है कि कैसे भी करके खुद को तवज्जो दे….खुद को कभी भी दुसरों से कमपेयर करने की कोशिश ना करे…ना हीं दुसरों की सक्सेज से दुखी रहे…जो सक्सेस हो रहे हो उन्हे और ज्यादा मोटिवेट करे….साथ ही खुद से अपनी योग्यता जाने ओर उस हिसाब से काम करे…
एक लाइन है जो बहुत ही फैमस है ओर सभी लोग बोलते भी है और उसका पालन कोई नहीं करता है….वो है कभी भी किसी की लाइन को छोटी करने का प्रयास मत करो खुद की लाइन बड़ी बना लो वो अपने आप छोटा हो जाएगा….

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है।जाने इसके फायदे।

1  तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। 2  तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं। 3  तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है। 4  इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि‍ करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। 5  पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। प्रतिदिन इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है। 6  शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का प...