सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कर्ज में डूबे व्यक्ति को किस देवता की आराधना करनी चाहिए ताकि कर्ज से जल्दी मुक्ति मिले?


कर्ज एक भयानक दण्ड है। कोई व्यक्ति यदि कर्ज के चक्रव्यूह में प्रवेश कर चुका है तो उसका उद्धार केवल वही कर सकते हैं, जिन्होंने गज का उद्धार ग्राह से किया था। गजेन्द्र मोक्ष का नियमित पाठ करने से कर्ज से मुक्ति होती है।
कर्ज से मुक्ति के लिये कतिपय समाधान प्रस्तुत करना चाहता हूं। अपनी इच्छा, साधन और सामर्थ्य के अनुसार इनका प्रयोग किया जा सकता है।
कर्ज में डूबे व्यक्ति के लिये सबसे महत्त्वपूर्ण विन्दु यह सुनिश्चित करना है कि कहीं उनके कुलदेवता उनसे रुष्ट तो नहीं हैं। हर हिन्दू कुल में, एक कुलदेवता अवश्य ही होते हैं। अपने कुलदेवता का पता करें और यदि उनकी पूजा, किसी कारण से बन्द हो गई हो तो आगामी श्रावण शुक्ल सप्तमी को उनकी विधिवत पूजा-आराधना अवश्य ही करें। यह पूजा हर वर्ष इसी तिथि को, हर हिन्दू के घर में होती ही है, होनी भी चाहिए।
कुलदेवता के रुष्ट होने से भाग्य साथ छोड़ देता है और नाना प्रकार की विपत्तियां टूट पड़ती हैं। कर्ज, रोग, मुकदमें, मारपीट, गृहदाह, लड़ाई-झगड़े और न जाने क्या क्या । मतिभ्रम भी हो जाता है। निर्णय गलत होने लगते हैं। तात्पर्य यह कि, हर ओर से असफलता और निराशा ही मिलती है। कुलदेवता को अविलम्ब प्रसन्न करें। उनकी पूजा तो श्रावण माह में ही होगी, किन्तु तत्काल में, उनकी प्रसन्नता प्राप्ति के लिए, किसी विद्वान ब्राह्मण से एक हवन करा लें, जिसमें यह संकल्प भी शामिल हो कि आगामी श्रावण शुक्ल सप्तमी से प्रारम्भ करके, हर वर्ष की इसी तिथि को उनकी विधिवत पूजा आदि करते रहेंगे।
दूसरी बात, जो ध्यान देने योग्य है, वह यह है कि कहीं आपके परिवार में पितृदोष तो नहीं है। एक विद्वान ज्योतिषी आपकी कुण्डली देख कर इसके बारे में बता सकते हैं। उसका निवारण भी करें। पितरों को, उनका अंश न मिल पाने के कारण भी, हमें अनेक प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ता है। गया, हरिद्वार, काशी, प्रयाग, पुष्कर या पुरी में जाकर उनका पिण्डदान/ श्राद्ध अवश्य ही करें।
ऊपर बताई गई इन दो कमियों को यदि आप दूर कर देते हैं तो विश्वास रखिये, आपके पितर और कुलदेवता इतने शक्तिशाली हैं कि जीवन भर और पीढ़ी दर पीढ़ी आपको किसी भी वस्तु का अभाव नहीं रहेगा। कर्ज भी उतरेगा और जीवन में फिर कभी ऐसी स्थिति आयेगी ही नहीं कि कर्ज लेना पड़े।
कर्ज से मुक्ति के लिए कुलदेवता की आराधना करें। कोई भी देवता, आपके पितरों के माध्यम से ही आपको कुछ दे सकता है। आपके और देवता के मध्य में पितर ही हैं। उनकी सेवा और पूजा अर्चना से जब वे प्रसन्न हो जाते हैं तो देवता भी आनन्दित होते हैं। देवताओं के लिये किये जा रहे यज्ञ, हवन आदि भी पितरों के माध्यम से ही देवताओं को मिलते हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है।जाने इसके फायदे।

1  तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। 2  तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं। 3  तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है। 4  इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि‍ करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। 5  पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। प्रतिदिन इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है। 6  शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का प...