सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिमाग का भोजन क्या है ।

आज हम आपको बता रहे हैं ग्‍यारह ऐसे खाद्य पदार्थें के बारे में जो आम तौर पर आपके खाने की लिस्‍ट में शामिल होते हैं पर आपको उनसे होने वाले फायदों के बारे में कम पता होता है। ये वो खाद्य हैं जो मुख्‍य रूप से आपकी ब्रेन पॉवर को बढ़ाने का काम करते हैं। अब तक अगर इनमें से कोई भी फूड आपकी भोजन लिस्‍ट से बाहर है तो उसे फौरन शामिल कर लीजिए।
मसूर की दाल
शोधकर्ताओं ने बताया है कि मसूर की दाल में दिमाग के लिए बेहद लाभकारी विटामिन बी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये आपके दिमाग को तेज करता है। साथ ही इस दाल में पाये जाने वाले, थियामिन, विटामिन बी6 और आयरन के गुण आपको ध्यान केंद्रित करने और याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।
कद्दू के बीज
कद्दू या ऐसी ही सब्जियों जैसे लौकी आदि के बीज को अगर आप खाने की आदत डालते है तो ये दिमाग को तेज बना सकते है। ये बीज विटामिन ई के बेहतरीन स्रोत हैं। कद्दू के बीज में मैग्नीशियम और ओमेगा 3 भी होता है जो मस्तिष्क को शांत रखने में मदद करता है।
गोभी
जो लोग शाकाहारी हैं वे ब्रोकोली, गोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियां जरूर खाने में शामिल करें। ये सभी सब्जियां विटामिन की बेहतरीन स्रोत हैं। इनमें सुल्फोराफाने होता है जो दिमाग को तेज रखने और याददाश्त करने वाले रोग अल्जाइमर से लड़ने में सहायक होता है।
अखरोट
अखरोट ऐसा मेवा है जिसमें दिमागी शक्ति बढ़ाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। ओमेगा-3 के कारण मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमिशन यानि कोशिकाओं के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान बेहतर होता है और दिमाग तेज काम करता है।
काजू
काजू भी फायदेमंद मेवा है क्योंकि इसमें ब्रेन बूस्टर जिंक और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे डिप्रेशन का खतरा कम होता है और याददाश्त बढ़ती है।
दालचीनी
दालचीनी का इस्तेमाल भी बेहद फायदेमंद है और कई तरह से लाभदायक होता है। इसका तेल स्मरण शक्ति बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करता है और मस्तिष्क तेजी से काम करने लायक बनाता है। यह दिमाग को ठंडक पंहुचा कर तनाव कम करता है। अल्जाइमर रोगियों के लिए दालचीनी एक बेहतरीन दवा है।
मिंट
मिंट में मौजूद विटामिन ए आपकी लर्निंग पॉवर बढ़ता है और विटामिन सी अप्रत्याशित रूप से आने वाली संज्ञानात्मक गिरावट को रोकने में मदद करता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि मिंट के इस्तेमाल से ब्रेन की सक्रीयता भी बढ़ती है।
मछली
मछली को ब्रेन फूड भी कहा जाता है क्योकि इसके तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। फिश ऑयल के पोषक तत्व यंग फील कराने के साथ ही दिमाग को भी तेज करता है। इंसान के मस्तिष्क का करीब 60 फीसदी हिस्सा फैट से बना है इस लिए इसको ठीक से काम करने से लिए लगातार फैटी एसिड की जरूरत पड़ती है। सालमन मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड और डोकोसाहेक्सिनॉइक एसिड का एक बेहद बढ़िया स्रोत है, जो अल्जाइमर्स से बचाता है।
चुकंदर
चुकंदर का जूस पीने से हमारा स्टेमिना 16 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन बढ़ती है, और हमारा मस्तिष्क सही तरीके के साथ अपना काम करने लगता है।
डार्क चॉकलेट
शरीर और मस्तिष्क के लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स डार्क चॉकलेट में काफी मात्रा में पाए जाते हैं। डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले फ्लैविनॉयड्स मस्तिष्क में रक्त संचार को बेहतर करते हैं। एक स्टडी में पाया गया है कि इसके सेवन से कंसंट्रेट करने में भी मदद मिलती है।
अदरक
बढ़ती उम्र में जब याददाश्त कमजोर होने लगती है तो अदरक उसे संभालने में बेहद मददगार होती है। इसके अलावा महिलाओं के लिए अदरक याददाश्त बढ़ाने और फोकस करने की क्षमता विकसित करने में मदद करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है।जाने इसके फायदे।

1  तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। 2  तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं। 3  तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है। 4  इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि‍ करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। 5  पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। प्रतिदिन इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है। 6  शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का प...