सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हमेशा जवान कैसे बने रहे कुछ नियमों का प्रयोग करके जवा बने रहे।


दुनिया में कौन ऐसा शख्स होगा जोकि हमेशा जवान नहीं बने रहना चाहता हो। लेकिन जवान रहने की चाहत रखना ही काफी नहीं है इसके लिए आपको काफी कुछ करना भी होता है जिससे बढ़ती उम्र का असर शरीर पर दिखता नहीं है। वृद्धावस्था वैसे तो एक सत्य है लेकिन इसे अपने पर हावी नहीं होने देंगे तो सदैव जवान बने रहेंगे। मन से जवान अगर आप हैं तो तन से भी कैसे जवान बने रह सकते हैं इसके लिए हम कुछ उपाय यहाँ आपको बता रहे हैं-
-प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जैसे कि राजमा में काफी प्रोटीन होता है और इससे कोलेस्ट्राल का स्तर भी कम होता है। राजमा दिल की बीमारियों का खतरा भी कम करता है। इसमें फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में है।
-खुद को तनाव से दूर रखें यदि किसी चीज को लेकर चिंता में हैं तो मनोरंजक कार्यक्रम देखें या मित्रों से मिलें ताकि मन बहले। इसके अलावा मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं।
-नींद पूरी लें और ज्यादा सोने से बचें। आठ घंटे की नींद दिन भर में शरीर के लिए पर्याप्त है।
-पानी खूब पीना चाहिए लेकिन यह याद रखें कि खाना खाने के बीच में या एकदम बाद पानी नहीं पिएं।
-अलसी रोजना सुबह खाएं। यह शरीर को जवान रखने के लिए रामबाण के समान है।
-मखनफल को एवोकैडो भी कहा जाता है। विटामिन ई से भरपूर यह फल त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है और उसे जवां बनाए रखता है।
-ब्रोकली विटामिन सी का प्रमुख स्रोत है। यह भी काफी फायदेमंद है।
-डार्क चाकलेट खाने से शरीर में जहां फैट कम होता है वहीं त्वचा और बालों की सुंदरता भी बढ़ती है।
-ब्ल्यूबेरी का सेवन करें। इसमें मौजूद खास तरह के मिनरल्स आपको जवां बनाए रखने में मददगार साबित होंगे।
-जिम जाएं, योग करें या फिर घर पर ही थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज करें लेकिन कुछ ना कुछ करें जरूर ताकि शरीर फिट रह सके। यदि शरीर फिट है तभी ज्यादा समय तक जवां दिखेंगे।
-विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थों मसलन- आंवला, संतरा, पपीता, नींबू, टमाटर आदि का सेवन भी लाभकारी है।
-रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें और सुबह इस पानी को पी लें इससे पेट भी साफ रहेगा और त्वचा पर चमक भी आयेगी।
- मछली का तेल भी काफी फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन करेंगे तो शरीर में नई ताकत आ जायेगी।
-गेहूँ का ज्वारा खाने से भी त्वचा चमकदार होती है और झुर्रियां गायब होती हैं।
-मूँग दाल को रात में भिगो कर रख दें और सुबह इसे चबा चबाकर खाएं, फिर देखें कुछ ही दिनों में कैसे चमत्कार होता है।
दोस्तों इन उपायों का प्रयोग करके आप बहुत ही अच्छा रिजल्ट पाएंगे।और उम्मीद करता हूं कि जवाब पसंद आया होगा। तो अपवोट करना मत भूलें।
सोर्स- Google

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

क्या रामायण की कथा पूर्ण रूप से सत्य है।

श्री रामचरितमानस महाकाव्य उच्च जीवन, आदर्श, त्याग, वीरता, कर्तव्य, प्रेम, समर्पण आदि नैतिक मूल्यों का दर्पण है । यह महाकाव्य हर युग में संसार के लिए शिक्षाप्रद रहेगा । धार्मिक और साहित्यिक दृष्टिकोण से यह महाग्रन्थ भारत ही नहीं अपितु अन्य देशों में भी लोकप्रिय है । रामायण काल के साक्ष्य आज भी भारत एवं आसपास की धरती पर विद्यमान हैं । इस लेख का उदेश्य यह समझना है कि क्या महाकाव्य रामायण एक काल्पनिक कथा है या हजारों साल पहले घटित श्री रामचंद्र जी के जीवन काल की ऐतिहासिक घटना है ? जब ऐतिहासिक घटनाएँ बहुत लम्बा सफर तय कर लेती हैं तब कुछ बुद्धिजीवी उनकी प्रमाणिकता पर संशय करने लगते हैं । 18वीं एवम् 19 वीं शताब्दी में घटने वाली घटनाएँ इसलिए सत्य प्रतीत होती है क्योंकि उनके साक्षी हमारे पास है । परन्तु जब धीरे-धीरे इन घटनाओं पर समय की परत चढ़ती जाती हैं, तब कुछ लोग उन्हें सत्य मानते हैं तथा कुछ लोग उन्हें मात्र एक उपन्यास की नज़र से देखने लगते हैं । आगे आने वाली पीढियाँ इस बात पर ही अचम्भित हुआ करेंगी कि क्या सच में भारत गुलाम रहा था या उस समय की यह मात्र एक कल्पना ? अन्धविश्वास हमें ज...