सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वह कौन सी बातें हैं जो हमेशा राज रखना चाहिए।

ये बात बिल्कुल सच है कि को व्यक्ति जितना ज्यादा पारदर्षक होता है , वह उतना ज्यादा ही लोगो द्वारा पसंद किया ज्यादा है और वह खुद भी उतना ज्यादा खुशी भी होता है । पारदर्शी होने से भाव यह है कि वोह कभी भी किसी से कुछ छुपाता नहीं ।
परन्तु फिर भी ऐसी कुछ बाते है जो हमें हमेशा अपने तक ही सीमित रखनी चाहिए।
  1. अपने भविष्य की योजनाएं ।
कभी भी अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में किसी को भी ना बताए , चाहे वह योजनाएं आपके व्यापार से संबंधित हो या आपके निजी जीवन से । क्योंकि ऐसा करने से कुछ बाते हो सकती है , जैसे के यदि आपने अपने व्यापार से संबंधित अपनी योजनाओं को किसी को बता दिया , तोह वोह आपके करोड़ों रुपए की योजना को चुरा सकता है और आपसे पहले उसे प्रयोग में ला सकता है , दूसरा यदि अपने किसी को बताया की आपकी आने वाले समय में ऐसे ऐसे करेंगे फिर ऐसा होगा , और आप किसी कारण वोह नहीं कर पाते तोह , व्यक्ति आपको सारी उमर आपको यह याद दिलाते रहेंगे की आप ने तोह कहा था ये ये करेंगे , क्या हुआ कहा गया वोह सब । आपकी किसी भी बात पर , आपकी योजनाओं के असफल होने को लेकर मजाक उड़ाएंगे । इसलिए यह बेहतर है कि जब तक आप योजनाओं को काम में लाकर सफल नहीं कर लेते तब तक उसे अपने तक ही रखे ।
2. आपका लक्ष्य और संघर्ष ।
एक खोज में यह पता लगाया गया है कि यदि आप अपना लक्ष्य किसी को बता देंगे तोह बहुत ही ज्यादा उम्मीद है कि आप उससे प्राप्त नहीं कर पाएंगे , क्योंकि अपना लक्ष्य किसी को बता देने से उस प्रति मोटीवेशन कम हो जाता है । इसलिए हमे अपना लक्ष्य और उसके लिए हम क्या संघर्ष करने वाले है किसी को नहीं बताना चाहिए ।
3. आपकी आय , वित्त और धन ।
चलिए मै आपको बताता हूं के आपको अपनी आय , वित्त और धन को राज क्यों रखना चाहिए । देखिए आज के समय की वास्तविकता यह है कि हम भौतिक वादी दुनिया में रहते है कहा असल गुणों की कोई कदर नहीं , इस से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता के आप में कितना टैलेंट है आप कितने पढ़े लिखे है , लोग तोह इस बात पर आपको जज करेंगे की आपकी आय कितनी है और आपके पास पैसा कितना है । आज से समय में सब सफल होना चाहते है कोई भी असफल नहीं होना चाहता , और दुनिया की नज़रों में पैसा ही सफलता है । जितना ज्यादा पैसा उतनी ज्यादा सफलता , और जितनी ज्यादा सफलता उतनी ज्यादा सम्मान ।
4. आपकी लव लाइफ ।
कभी भी अपनी लव लाईफ के बारे में किसी के साथ भी सांझा ना करे , चाहे वह दोस्त आपके कितना भी करीब हो । आज आपने अपने लव पार्टनर के साथ क्या क्या किया , कैसे समय बिताया , यह भी कोई किसी को बताने वाली बात है । यह बाते तोह केवल आपके और आपके साथी के बीच में ही रहनी चाहिए ।
5. आपके पासवर्ड्स और किसी भी तरह का कोड ।
कभी भी अपना किसी भी तरह का पासवर्ड या पीन किसी के साथ सांझा ना करे । मैंने देखा है कि आज कल बहुत से बच्चे अपना फेसबुक अकाउंट या इंस्टाग्राम अकाउंट अपने दोस्तो के साथ सांझा कर देते है । इसका बहुत ही भयानक नतीजा हो सकता है , पहला तोह आपकी प्राइवेसी ना कि कोई चीज नहीं बची , दूसरा आपके अकाउंट का दुरुप्रोग भी किया जा सकता है , आपका अकाउंट हैक भी किया जा सकता है । इसके इलावा अपने बैंक संबंधी डीटेल्स तोह किसी के साथ कभी भी सांझी नहीं करनी चाहिए ।
6. व्यक्तिगत या पारिवारिक जीवन की समस्या ।
हर परिवार में कुछ समस्याएं आती है । कभी कबार कुछ बातो पर विचार नहीं मिलते , कभी कभी कुछ बातो को ग़लत समझने के कारण झगड़े हो जाते है । ऐसी स्थिति में भी कभी भी अपनी पारिवारिक समस्याओं को किसी को नहीं बताना चाहिए , ऐसा करने से आपको ही बुरा लगेगा । इसके बजाय आपको खुद अकेले बैठ के सोचना चाहिए कि क्या सही है और क्या करना चाहिए । आपस में बात करके समस्या का हल निकालना चाहिए ।
7. किसी द्वारा बताए गए सीक्रेट ।
यदि आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार आप पर भरोसा कर के आपको कुछ बाते अपना समझ कर बताता है तोह आपका भी ये दाईत्व है के आप भी यह बाते आगे किसी को ना बताए ।
यह कुछ मुख्य बाते है जो व्यक्ति को राज रखनी चाहिए ।
चित्र स्रोत - गूगल ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है।जाने इसके फायदे।

1  तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। 2  तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं। 3  तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है। 4  इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि‍ करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। 5  पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। प्रतिदिन इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है। 6  शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का प...