सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पैसा कमाने का आसान तरीका कौन सा है जिससे कोई भी अमीर बन सकता हैं।

 money.
बेशक एक ऐसा सवाल है जो हम सबके मन में कभी ना कभी जरूर आया होगा। वैसे इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक जिनके लिए पैसा कमाना बहुत मुश्किल होता है वहीं दूसरे लोग वह होते हैं जिनके लिए पैसा कमाना बहुत आसान होता है।
आसानी से पैसे कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं। वह बात अलग है कि आप अगर किसी बड़े नेता या मंत्री के बेटे हैं तो आपके लिए सब कुछ आसान है।
आखिर ऐसा क्या है जिससे पैसा कमाना किसी के लिए मुश्किल हो जाता है और किसी के लिए आसान। हम में से कुछ लोग कहेंगे कि जो लोग बेहतर पढ़ाई या डिग्री प्राप्त कर लेते हैं उनके लिए पैसा कमाना आसान होता है जबकि जो साधारण काम करते हैं उनके लिए पैसा कमाना थोड़ा मुश्किल होता।
पर बुनयादी रूप से यह बिल्कुल गलत धारणा है। आपने देखा होगा कि जितने भी बड़े उद्योगपति या बिजनेसमैन है उनमें से अधिकतर या तो अपने कॉलेज के ड्रॉपआउट होते हैं या उनका पढ़ाई लिखाई में ज्यादा मन नहीं लगा होता। जबकि वह अपने नीचे ऐसे तमाम लोगों को काम देते हैं जिनके पास उनसे बेहतर डिग्री और ज्ञान होता है।
मैंने अपने व्यवसायिक जीवन में ही देखा है कि एक ही काम करने वाले दो लोगों की पैसा कमाने के बारे में अलग-अलग धारणाएं रही। जहाँ एक लिए पैसा कमाना आसान था तो वहीं दूसरे के लिए मुश्किल।
अगर आप पैसा कमाने का सबसे आसान तरीका जानना चाहते हैं तो उसका उत्तर एकदम आसान है। आपको बस वह करना है जो आपको करना अच्छा लगता है। क्योंकि जब हम ऐसा करते हैं तभी हम अपना सबसे सर्वश्रेष्ठ दे पाते हैं।
मैं यह नहीं कहता कि आप सबसे ज्यादा पैसा कमा सकते हैं पर हां इस बात की गारंटी है कि आप जितना भी कमाएंगे वह आपको बहुत ही आसानी से कमाया हुआ लगेगा। क्योंकि तब हम वो काम सिर्फ पैसा कमाने के लिए नहीं बल्कि अपनी मन की खुशी के लिए करते है। और जब मन खुश होता है तो हमें हर काम आसान लगता है।
और रही बात अमीर बनने की तो यह पूरी तरह हमारी मेहनत के ऊपर निर्भर करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मैं अपने दिमाग को तेज, होशियार और तेज बिजली कैसे बना सकता हूं?

शरीर के प्रत्येक अंग की तरह,  आपके मस्तिष्क के  लिए सबसे अच्छी  स्थिति में  काम करने के  लिए अनुकूलतम परिस्थितियाँ बनाएँ  । मांसपेशियों की तरह,  मस्तिष्क को  अच्छी स्थिति में रहने के लिए  नियमित प्रशिक्षण  की आवश्यकता होती है।  गणित, पहेलियां, पहेलियां आदि एक रास्ता हो सकती हैं। एक अच्छी दिनचर्या।  एक अच्छी नींद, एक अच्छा आहार, कुछ शारीरिक कसरत, ध्यान भी शामिल है हर दिन कुछ नया सीखें और उसे याद करें।  लगातार मानसिक कार्य करने से मस्तिष्क का तेज बढ़ता है। अपने दिमाग  के  अंदर एक छोटी फिल्म बनाएं  जिसे आपने कुछ दिन पहले बनाया था।  अधिक से अधिक विवरणों को याद करें। धूम्रपान जैसी बुरी आदतों को छोड़ना  न केवल शरीर के लिए बल्कि मस्तिष्क के लिए भी बहुत फायदेमंद है। चीजों को लिंक करें।  किसी की जन्मतिथि याद रखना पसंद करें, बस तारीख के साथ अपने फोन पर उनका नाम सहेजें। अपने दिमाग में कचरा खत्म करो।  अपने दिमाग में, अच्छी चीजों को याद रखने के लिए जगह बनाएं।

घी के फायदे जो दैनिक आहार के लिये आपको मजबूर करेगा।

क्या आपको घी से दूर रहना चाहिए ? घी, भारत की संस्कृति का हिस्सा है और आयुर्वेदो में इसके अनगिनत फायदों का भी ज़िक्र है. पर आजकल लोगों में मोटापा बढ़ने के साथ घी की बदनामी भी बढ़ चुकी है। मक्खन की तरह, घी ने अपनी हाई सैचुरेटेड फैट के कारण पिछले 30 वर्षों में एक खराब प्रतिष्ठा प्राप्त की है। लेकिन शोध में यह बात सामने आई है कि दिल की बीमारी के खतरे को बढ़ाने के बजाय घी वास्तव में घटाता है। 1. घी आपके दिल की बीमारी के खतरे को कम कर सकता है। वर्षों से इसे प्राप्त होने वाले खराब प्रेस के बावजूद, घी वास्तव में हृदय रोग के खिलाफ सुरक्षात्मक हो सकता है। घी कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड या सीएलए से भरपूर होता है, जो एक फैटी एसिड होता है जिसे कार्सिनोजेन्स, आर्टरी प्लाक और मधुमेह के खिलाफ सुरक्षात्मक माना जाता है। इन लाभों के कारण, शोधकर्ताओं का कहना है कि घी का उपयोग संभवतः हृदय रोगों को रोकने में मदद करने के लिए किया जा सकता है। भारत में एक ग्रामीण आबादी पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि जो पुरुष पारंपरिक घी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, उनमें हृदय रोग की घटनाएँ कम होती हैं।...

एक अच्छा बिजनेस के लिए कम से कम कितने पैसे चहिए।

सिर्फ ₹5000 में खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं जैसे मैं आपको कुछ आईडिया देता हूं आइडिया में आपको दूंगा उसमें से जो आपको अच्छी लगी उसको फॉलो कीजिए और बिजनेस शुरू कर दीजिए (1) खुद के घर के सामने चाय का ठेला लगा दीजिए (2) मार्केट से ₹5000 के कपड़े खरीद के लिए आइए उसको घर में ही लोगों को पता कर बेचना शुरू कर दीजिए (3) ₹5000 की आप सब्जी खरीद सकते हैं होलसेल से और मेन मार्केट में जाकर आप उसको बेच कर सकते हैं (4) एक मिक्सर खरीद के दो-तीन किलो एप्पल खरीद के आप खुद का जूस सेंटर चला सकते हैं जो आप अपने घर के सामने एक छोटा सा इलेक्ट्रिक कनेक्शन लेकर भी कर सकते हैं (5) छोटे बच्चों के टॉयज ₹5000 की खरीद के आप उसको सेल करने का काम भी कर सकते हैं इन 5 तरीके से सर आप अच्छा बिजनेस शुरू कर सकते हैं धीरे-धीरे आप अपने पैसे बढ़ाकर अपने बिजनेस को बड़ा बन सकते हैं यह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप शुरू में ₹5000 लगाना चाहते हैं या ₹10000 लगाना चाहते हैं मेरे हिसाब से कम राशि में शुरू कीजिए अगर आपको उसमें फायदा होता है और धीरे-धीरे पैसे बढ़ाइए ताकि आप एक अच्छे बिजनेसमैन बन सके जैसा कि आपको...