सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांव से कौन-कौन सा व्यवसाय शुरू किया जा सकता है जिससे 30000/- 40000/- हजार प्रती माह कमाया जा सकता है?

गांव से कौन-कौन सा व्यवसाय शुरू किया जा सकता है जिससे 30000/- 40000/- हजार प्रती माह कमाया जा सकता है?—-सवाल अच्छा और जायज है --दिल से उत्तर दूंगा गांव से बहुत सारे बिज़नेस किये जा सकते हैं वहां पर लागत भी कम आती है |कुछ ऐसे बिज़नेस होते हैं जिनका रॉ मटेरियल भी गांव में मिल जाता है |मजदूरी सस्ती होती है आज मैं आपको कुछ ऐसे बिज़नेस के बारे में बताऊंगा जो गांव से आसानी से किये जा सकते हैं
1-घरेलू आटा चक्की, वाणिज्यिक आटा चक्की,
गेहूं का आटा भारतीय संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थों में से एक हैं तथा यह नाना प्रकार की रोटी, डबल रोटी और पेस्ट्री आदि बनाने का प्रमुख संघटक है। आटे को प्राप्त करने के लिए अनाज को चक्की में पीसा जाता है। आटा पिसाई की इकाईयां सर्वाधिक परम्परागत इकाईयों में से एक है। स्थानीय आवश्यकताओं तथा बाजार की मांग को देखते हुए विभिन्न स्तरों पर आटा चक्कियां स्थापित की जा सकती हैं, जैसे घरेलू आटा चक्की, वाणिज्यिक आटा चक्की, बेकरी /मिनी फ्रलोर मिल तथा रोलर फ्रलोर मिल आदि। लगभग प्रत्येक ग्राम स्तर पर इस प्रकार की आटा चक्कियां लगाई जा सकती हैं। शहरी क्षेत्रों के लिए ये उतनी ही उपयोगी हैं जितनी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए।गेहूँ के आटे का प्रयोग चपातियां तथा अन्ये भुने हुए अनाज आधारित उत्पादों को बनाने में किया जाता है तथा यह कच्चे माल के रूप में ब्रेड, बिस्कुट, केक तथा बेकरी उत्पादों को बनानें के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। यह इकाई कम पूंजी द्वारा छोटे स्तर पर भी प्रारम्भ की जा सकती है तथा सरकार द्वारा यह उद्योग लघु उद्योग की सूची में आरक्षित किया गया है।
2-बागबानी का व्यवसाय
अगर आप एक प्रकृति से प्रेम करने वाले व्यक्ति हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। बागबान या नर्सरी में कई प्रकार के पौधे व फूल लगाए जा सकते हैं जिसके बाद आप उन्हें बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। यह आपको सिर्फ पैसे ही नहीं देगा बल्कि उसके साथ साथ आप को शान्ति भी प्रदान करेगा और प्रकृति की सुरक्षा के लिए यह आपका एक छोटा सा कदम भी होगा।3-आचार एवं पापड़ का व्यवसाय
आजकल अचार और पापड़ बनाने का भी बिजनेस बहुत ही प्रसिद्ध हो चुका है। खासकर यह औरतों के लिए बहुत ही अच्छा बिजनेस है। हर शहर, कस्बे और गाँव में यह बिजनेस बहुत तेजी से ही बढ़ता जा रहा है। इसकी शुरुआत आप ₹10000 के अंदर आराम से कर सकते हैं। आपके पास पैसे नहीं है तो आपको इस कार्य के लिए आपको आराम से बैंक से लोन भी मिल जाएगा। इसे शुरू करने के लिए आपको लगभग 4 से 6 व्यक्तियों की जरूरत होती है। इसे शुरू कर के घर की महिला और बेरोजगार व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इसके लिए आपको किसी अनुभवी डिस्ट्रीब्यूटर (distributor) से बात करनी होगी जिसके द्वारा आपका पापड़ पूरे शहर की दुकानों पर बेचा जाएगा। अगर आप सही कीमत और अच्छी क्वालिटी पर ध्यान देंगे तो आपका यह बिजनेस बहुत अच्छे तरीके से चल पड़ेगा और आप बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं।4-मछली पालन का व्यापार
अगर आप गाँव में रहते हैं और आपके पास एक छोटा सा तालाब है तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। आप मछली पालन का व्यापार कर सकते हैं क्योंकि सरकार भी इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है और मछली पालन के लिए आपको बैंक से लोन भी मिल जाएगा। तो ऐसे में यह आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प बन जाता है।5-जानवरों के खाने का उत्पाद
एनिमल फीड को आप जानवरों का खाना कह सकते हैं जो कि अधिकांश डेरी तथा पोल्ट्री फार्म वाले इस्तेमाल करते हैं, जो आपके लिए एक अच्छा विकल्प प्रदान करती है अगर आप ऐसे क्षेत्र से संबंध रखते हैं जहाँ पर मुर्गी पालन तथा डेरी(dairy) का काम होता है। तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।6-ब्रेड बनाने का व्यवसाय
इस काम की शुरुआत अपने घर से भी कर सकते है। आजकल ब्रेड खाने वाले लोगों की गिनती बढ़ती जा रही है क्योंकि सबसे कम समय में तैयार होने वाला ब्रेकफास्ट कैटेगरी में आता है। अतः ब्रेड बनाने का बिजनेस आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। जिससे आप एक अच्छे औषत इन्वेस्टमेंट के साथ चालू कर सकते हैं।7-कपड़ों में कढ़ाई का व्यवसाय
आजकल हर कोई अच्छे और सुंदर कपड़े पहनना चाहता है क्योंकि लोग उन्हें पहन कर आकर्षक दिखना चाहते हैं। खासकर औरतों को कढ़ाई वाले कपडे काफ़ी पसंद होते हैं। इसलिए कपड़ों पर कढ़ाई करने का व्यवसाय आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खासकर उन हुनर मंद महिलाओं के लिए जो काम की तलाश में है। यह उनके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। जिसे घर बैठे भी किया जा सकता है।8-रजाई एवं कंबल बनाने का व्यवसाय
अगर सीजनल तौर पर देखें तो आपके लिए बहुत ही अच्छा व्यवसाय है, क्योंकि ठंडी के दिनों में रजाई, कंबल और गद्दों की मांग बढ़ जाती है, जो आपके लिए बहुत ही अच्छा अवसर प्रदान करती है क्योंकि इनकी जरूरत सभी को होती है। इसके लिए आपको बस यह सीखना होता है की कच्चा माल (raw material) सही दाम पर कैसे खरीदना होता है। फिर आप रजाई कंबल और गद्दे बनाकर भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।9-पॉपकॉर्न बनाने का व्यवसाय
अगर आप गांव में रहते हैं और एक छोटे स्तर पर व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प होगा क्योंकि पॉपकॉर्न बनाने के लिए मक्का की जरूरत होती है जो कि आसानी से गाँव में सस्ते रेट पर मिल जाती है जो कि आपके लिए प्लस पॉइंट होगा। इसके लिए बस आपको इसके पैकेजिंग को सीखना होगा जिसके बाद आप इसे शहर में बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।10-मुर्गी पालन का व्यवसाय
मुर्गी पालन का व्यवसाय आज के समय में बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस को आप एक छोटे दर्जे के बिजनेस में देख सकते हैं, जो आपकी जीवन बदलने की क्षमता रखता है। इसके लिए लगभग आपको 1 लाख रुपए की जरूरत पड़ेगी, जिसके बाद आपने अच्छे से मेहनत की तो यह बिजनेस बहुत ही तेजी से ग्रो (grow) करेगा क्योंकि दिन प्रतिदिन नॉन-वेज (non-veg) खाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे मुर्गियों की खपत भी (consumption) बढ़ती जा रही है। जो आपके लिए बहुत ही अच्छा मौका प्रदान करता है।11-राइस प्रोसेसिंग मिल
अगर आप राइस प्रोसेसिंग मिल शुरू करते हैं तो आप कुल 3.5 लाख रुपए की प्रोजेक्ट कॉस्ट में यह यूनिट लगा सकते हैं। इसमें लगभग 25 फीसदी पैसे का इंतजाम करना होगा, बाकी लगभग 2 लाख रुपए का आपको लोन मिल जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत आप लगभग 370 क्विंटल राइस की प्रोसेसिंग करता है। इसका कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन लगभग 4 लाख 45 हजार रुपए आएगा, जबकि यदि आप सारा माल आगे बेच देते हैं तो आपकी सेल्स लगभग 5 लाख 54 हजार रुपए होगी। यानी कि आप लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए तक कमा सकते हैं।12-रूम कूलर बनाने की यूनिट
इस सीजन में आप ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जो शुरू होने के बाद ही रिटर्न देना शुरू कर दे तो आपको रूम कूलर बनाने की यूनिट लगानी चाहिए। यह एक अच्‍छा मौका है, जब रूम कूलर बनाने की यूनिट लगाकर अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हो। जो आगे आने वाले समय में भी अच्‍छा खासा चलेगा। इतना ही नहीं, इस बिजनेस में संभावनाओं को देखते हुए सरकार की स्‍कीम में भी आपको लोन मिल जाएगा।13-चॉक बनाने का व्यवसाय
चॉक प्रत्येक स्कूल, कालेज एवं शिक्षा संस्थानों में काम आने वाली आवश्यक वस्तु है। स्कूल से लेकर विश्वविद्यालयों तक में चॉक का प्रयोग किया जाता है। भारत में स्कूलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और हर साल सैकड़ों नए स्कूल हर राज्य में खुल जाते हैं। इसलिए चॉको की मांग बराबर बढ़ती जा रही है। भारत में कई कारखाने चॉक बना रहे हैं, इस उद्योग से भी अच्छा लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है। चॉक बनाने का काम काफी आसान है। आज भी भारत में कारखानो में चॉक बनाया जा रहा हैं, लेकिन फिर भी इस उद्योग को अच्छा लाभ मिलने पूरी सम्भावना है। साथ ही ये काम बहुत अधिक शाररिक श्रम भी नहीं मांगता। चॉक बनाने का काम काफी आसान व सुगम हैं। इस उद्योग को घरेलू तथा कुटीर उद्योग के रूप में भी प्रारम्भ किया जा सकता है। साथ ही ये उद्योग महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता हैं।14-डेरी व्यवसाय
शुरु करने के लिए सबसे आसान कारोबार है हालांकि, इसके लिए कुछ विशेष ज्ञान की आवश्यकता पड़ती है और इसे बड़े स्तर का व्यवसाय बनाने के लिए कुछ तकनीकों के प्रयोग की आवश्यकता होती है। कुछ शिक्षित लोग इसे पूरी योजना के साथ डेरी विज्ञान, कृषि, इससे संबंधित अन्य क्षेत्रों में डिग्री लेने के द्वारा करते है।
दूध उत्पादन परंपरागत व्यवसाय है, इसलिए, किसी को भी दूध और अन्य डेयरी उत्पादकों (दूध उत्पादकों) के बारे में चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि, ये किसी भी स्थान पर आसानी से बेचे जा सकते हैं। डेयरी उत्पादकों का बाजार पूरे सालभर सक्रिय रहता है।
आपका दिन शुभ हो ---और कोई सवाल हो तो टिप्पणी करें --धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

क्या रामायण की कथा पूर्ण रूप से सत्य है।

श्री रामचरितमानस महाकाव्य उच्च जीवन, आदर्श, त्याग, वीरता, कर्तव्य, प्रेम, समर्पण आदि नैतिक मूल्यों का दर्पण है । यह महाकाव्य हर युग में संसार के लिए शिक्षाप्रद रहेगा । धार्मिक और साहित्यिक दृष्टिकोण से यह महाग्रन्थ भारत ही नहीं अपितु अन्य देशों में भी लोकप्रिय है । रामायण काल के साक्ष्य आज भी भारत एवं आसपास की धरती पर विद्यमान हैं । इस लेख का उदेश्य यह समझना है कि क्या महाकाव्य रामायण एक काल्पनिक कथा है या हजारों साल पहले घटित श्री रामचंद्र जी के जीवन काल की ऐतिहासिक घटना है ? जब ऐतिहासिक घटनाएँ बहुत लम्बा सफर तय कर लेती हैं तब कुछ बुद्धिजीवी उनकी प्रमाणिकता पर संशय करने लगते हैं । 18वीं एवम् 19 वीं शताब्दी में घटने वाली घटनाएँ इसलिए सत्य प्रतीत होती है क्योंकि उनके साक्षी हमारे पास है । परन्तु जब धीरे-धीरे इन घटनाओं पर समय की परत चढ़ती जाती हैं, तब कुछ लोग उन्हें सत्य मानते हैं तथा कुछ लोग उन्हें मात्र एक उपन्यास की नज़र से देखने लगते हैं । आगे आने वाली पीढियाँ इस बात पर ही अचम्भित हुआ करेंगी कि क्या सच में भारत गुलाम रहा था या उस समय की यह मात्र एक कल्पना ? अन्धविश्वास हमें ज...