Religion.
धर्म वो है जो आपको सांसारिक बंधनो से मुक्त करे।
धर्म वो है जो आपको विपरीत समय आने पर साहस प्रदान करे। ताकि आप विपरीत समय भी निकाल सके।
धर्म वो है जो इंसान को इंसान से प्यार करना सिखाये। एक इंसान को पहले इंसान की तरह देखो ये बताये।
धर्म वो है जो आपको अहिंसा का पाठ पढ़ाये।
धर्म वो है जो आपको स्वयं के स्वार्थ के लिए किसीभी जीवमात्र की हिंसा का उपदेश ना दे।
धर्म वो है जो आपस में समता भाव रखना सिखाये।
धर्म वो है जो आपकी आत्मा को परमात्मा बनाना सिखाये।
धर्म वो है जो नारियो की समान इज़्ज़त और उनका मान करना सिखाये।
धर्म वो है जो परस्त्री को माँ और बहन की नजरो से देखना सिखाये।
धर्म वो है जो सत्य का मार्ग बताये।
धर्म वो है जो लालच और लोभ भरे जीवन से दूर हटकर एक सुखपूर्वक जीवन जीना सिखाये।
टिप्पणियाँ