सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैसे पता चलेगा कि हमारे पेट में खाना पच रहा है या सड़ रहा है?

पेट में सड़ रहा है खाना – कहते हैं कि शरीर मे होनेवाली किसी भी बीमारी के लिए व्यक्ति का पेट ही सबसे ज्यादा ज़िम्मेदार होता है क्योंकि जिस व्यक्ति का पेट हमेशा स्वस्थ और तंदरुस्त रहता है उस व्यक्ति को कभी कोई बीमारी नहीं होती है.
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पाचन तंत्र का सही होना बेहद ज़रूरी है. अगर पेट की पाचन क्रिया दुरुस्त नहीं है तो फिर इससे शरीर अस्वस्थ और दिमाग सुस्त हो जाता है जिसका असर हमारी कार्यक्षमता पर पड़ता है. ज़रुरत से ज्यादा खाना, अनियमित खान-पान, देर तक जागना जैसी कई चीजें पाचन क्रिया को प्रभावित करती हैं.
इसलिए यहां ये जानना बेहद ज़रूरी है कि खाना खाने के बाद वो आपके पेट मे पच रहा है  या फिर पेट में सड़ रहा है खाना. अगर आपका पाचन खराब है तो फिर आपको कब्ज से लेकर पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं और इसके लिए दूसरा कोई नहीं बल्कि खुद आप ही ज़िम्मेदार हैं.
जठराग्नि के बुझने पर पेट में सड़ने लगता है खाना
दाल, चावल, सब्जी, रोटी, दूध, दही और फलों समेत कई चीजों का सेवन हम भोजन के रुप में करते हैं. ये सभी चीजें हमारे पेट में जाती हैं और पेट के ज़रिए भोजन से उत्पन्न होनेवाली ऊर्जा पूरे शरीर में पहुंचती है. दरअसल पेट में एक छोटा सा स्थान होता है जिसे हिंदी में अमाशय और संस्कृत में जठर कहते हैं.
हम जो भी खाते हैं वो अमाशय में जाता है और खाते वक्त अमाशय में जो अग्नि प्रज्जवलित होती है उसे जठराग्नि कहते हैं. ये अग्नि खाना खाने से लेकर खाना पचने तक जलती रहती है. लेकिन कई लोग खाना खाते वक्त ढेर सारा पानी पी लेते हैं और कई लोग तो खाते वक्त फ्रीज का ठंडा पानी पी लेते हैं. ऐसा करने से अमाशय में जलनेवाली अग्नि बुझ जाती है जिससे पाचन क्रिया में रुकावट आ जाती है.
खाना खाने के बाद हमारे पेट में दो ही क्रिया होती है. पहली क्रिया को डाइजेशन कहा जाता है जिससे खाना पचता है और दूसरी फर्मेन्टेशन की क्रिया जिसका मतलब है पेट में खाने का सड़ना.
जठराग्नि जलती रहेगी तभी पेट में खाना पचेगा
आयुर्वेद के अनुसार जब पेट में जठराग्नि जलेगी तो ही खाना पचेगा और जब खाना पचेगा तो उससे रस बनेगा. भोजन के पचने से जो रस बनता है उससे शरीर में मांस, मज्जा, रक्त, वीर्य, हड्डियां, मलमूत्र और मेद का निर्माण होता है.
लेकिन अगर आपके पेट की जठराग्नि बुझ गई है तो ऐसे में आपका भोजन पचने के बजाय सड़ने लगेगा और जब भोजन पचने के बजाय सड़ने लगे तो इससे यूरिक एसिड, कॉलेस्ट्रॉल और हार्टअटैक से लेकर कई गंभीर बीमारियां शरीर में अपना घर बनाने लगती हैं.
गौरतलब है कि स्वस्थ रहने के लिए हमारे पेट का साफ रहना बेहद ज़रूरी है इसलिए खाना खाते वक्त और खाने के करीब आधे घंटे बाद तक पानी ना पिएं. अगर आपने खाना खाते वक्त पानी पी लिया तो इससे आपके पेट की जठराग्नि बुझ जाएगी और खाना पचने के बजाय पेट में ही सड़ने लगेगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है।जाने इसके फायदे।

1  तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। 2  तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं। 3  तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है। 4  इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि‍ करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। 5  पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। प्रतिदिन इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है। 6  शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का प...