सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोजाना सुबह भीगे चने हुए चने खाने के क्या क्या लाभ है ।

भीगे हुए चने खाने के बहुत से लाभ होते हैं जिनके बारे में मैं आपको इस लेख में जानकारी देने वाला हूं अगर आपको जानकारी अच्छी लगती है तो अपवोट जरूर करें।
आपने अंकुरित अनाज से होने वाले लाभ के बारे में जरूर सुना होगा। कई लोगों को सुबह के नाश्ते में अंकुरित किया हुआ चना खाते हुए भी देखा होगा। क्या आप जानते हैं, कि इन तरह से चने को भिगोकर खाना कितना फायदेमंद होता है और इससे कौन-कौन से लाभ मिलते हैं। हम बता रहे हैं आपको अंकुरित चने खाने के 10 आश्चर्यजनक लाभ -
1 काले चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका प्रयोग किसी भी रूप में किया जाए, यह सेहतमंद ही होता है, लेकिन अंकुरित कर खाने पर आप इसके पोषक तत्वों का दुगुना लाभ उठा सकते हैं।
2 काले चने फाइबर से भरे होते हैं। इसे भिगोकर खाना पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है। कब्ज की शिकायत होने पर यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन इसका प्रयोग छिलकों के साथ ही करें।
3 सुस्ती और थकान से बचने के लिए भी काले चने आपकी मदद कर सकते हैं। आपने सुना तो होगा, कि चने खाने से घोड़े जैसी फुर्ती आती है। जी हां, अगर आप लगातार उर्जावान बने रहना चाहते हैं, तो प्रतिदिन अंकुरित चने खाएं, कुछ ही दिनों में आप स्फूर्ति महसूस करने लगेंगे।
4 अगर आपको ब्लड शुगर या डाइबिटीज की समस्या है, तो काले चने आपके लिए एक कारगर उपाय साबित हो सकते हैं। यह रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है और शरीर में ग्लूकोज की अतिरिक्त मात्रा को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए सुबह खालीपेट इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
5 एनिमिया से बचाव के लिए भी चना एक बेहतरीन दवा है। इसका प्रयोग गुड़ के साथ करना बेहतर होता है। दरअसल इसके प्रयोग से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती और इसमें मौजूद फास्फोरस और आयरन नई रक्त कोशिकाओं को बनाने में सहायक होते हैं और हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाते हैं, जिससे एनिमिया की संभावना कम हो जाती है।
6 यूरिन संबंधी रोग होने पर भी काले चने बेहद फायदेमंद होते हैं, इसे न केवल अंकुरित कर बल्कि भून कर खाने से से भी बार-बार पेशाब आना और अन्य रोगों में राहत मिलती है।
7 रात को चीनी मिट्टी के बर्तन में भिगोए गए चनों का सुबह सेवन करना, पुरूषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ ही अन्य समस्याएं भी समाप्त होती हैं। इसके साथ दूध का सेवन भी कि‍या जा सकता है और भीगे हुए चनों के पानी में शहद मिलाकर पीने से पुरुषत्व में वृद्धि‍ होती है।
8 त्वचा की रंगत को नि‍खारने के लिए इस का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए भीगे हुए चने को दूध के साथ पीसकर इसमें शहद और हल्दी मिलाकर लगाने से त्वचा का रंग साफ होता है, और त्वचा दमकने लगती है।
9 रात को चने की दाल को भि‍गोकर सुबह पीसकर चीनी व पानी मिलाकर पीने से मानसिक तनाव व उन्माद की स्थिति में काफी राहत मिलती है।
10 सर्दी के मौसम में काले चनों को भिगोकर खाने से शरीर में गर्मी का स्तर बना रहता है और वात रोग या जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ अच्छी आदतें क्या है।

इसने मुझे अपनी इंजीनियरिंग में 12 बार फेल किया और खुद को अच्छी दैनिक आदतों के महत्व को समझने के लिए 2 साल में 46 किलो से 68 किलोग्राम तक बदल दिया। ये आदतें जो मैं आपके साथ साझा करने जा रहा हूं, वे सरल, आसान और प्रभावी हैं और आपके जीवन को समय के साथ सरल कर देंगी। एक कारण है कि नेवी सील्स हर एक दिन सटीक तरीके से अपना बिस्तर बनाती हैं। संक्षेप में, स्थिरता की शक्ति प्राप्त करने के लिए, छोटी चीजों में निरंतरता लाएं। ये छोटी, आसान और प्रभावी चीजें क्या होनी चाहिए? यहाँ हर दिन करने के लिए 5 अच्छी चीजें हैं! प्रतिदिन एक ही समय पर जागें नहीं, मैं आपको सुबह 5 बजे उठने के लिए नहीं कह रहा हूं। कुछ लोगों के लिए यह असहज हो सकता है। यदि आप जानते हैं कि आप कब जागेंगे, तो बाकी दिनों से निपटना आसान हो जाता है। सुबह जल्दी निर्णय लेने में कम अनिश्चितता होगी। 2. अपना बिस्तर बनाओ यह सरल और सबसे प्रभावी है, आपने इसे हजार बार सुना होगा लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। क्योंकि मनुष्य परिवर्तन का विरोध करते हैं। एक सप्ताह तक लगातार करें। मैं वादा करता हूं कि आपको पता होगा कि सफल लोग इस आदत के...

क्या रामायण की कथा पूर्ण रूप से सत्य है।

श्री रामचरितमानस महाकाव्य उच्च जीवन, आदर्श, त्याग, वीरता, कर्तव्य, प्रेम, समर्पण आदि नैतिक मूल्यों का दर्पण है । यह महाकाव्य हर युग में संसार के लिए शिक्षाप्रद रहेगा । धार्मिक और साहित्यिक दृष्टिकोण से यह महाग्रन्थ भारत ही नहीं अपितु अन्य देशों में भी लोकप्रिय है । रामायण काल के साक्ष्य आज भी भारत एवं आसपास की धरती पर विद्यमान हैं । इस लेख का उदेश्य यह समझना है कि क्या महाकाव्य रामायण एक काल्पनिक कथा है या हजारों साल पहले घटित श्री रामचंद्र जी के जीवन काल की ऐतिहासिक घटना है ? जब ऐतिहासिक घटनाएँ बहुत लम्बा सफर तय कर लेती हैं तब कुछ बुद्धिजीवी उनकी प्रमाणिकता पर संशय करने लगते हैं । 18वीं एवम् 19 वीं शताब्दी में घटने वाली घटनाएँ इसलिए सत्य प्रतीत होती है क्योंकि उनके साक्षी हमारे पास है । परन्तु जब धीरे-धीरे इन घटनाओं पर समय की परत चढ़ती जाती हैं, तब कुछ लोग उन्हें सत्य मानते हैं तथा कुछ लोग उन्हें मात्र एक उपन्यास की नज़र से देखने लगते हैं । आगे आने वाली पीढियाँ इस बात पर ही अचम्भित हुआ करेंगी कि क्या सच में भारत गुलाम रहा था या उस समय की यह मात्र एक कल्पना ? अन्धविश्वास हमें ज...