सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुड़ खाना हमारे सेहत के लिए अच्छा है या नहीं |

सबसे पहले यह समझ लेते हैं कि गुड़ है क्या? आयुर्वेद के अनुसार गुड़ की परिभाषा- ईख (यानि कि गन्ना) का रस जब पकाते पकाते गाढ़ा हो जाता है तो उसे गुड़ कहते हैं. गुड़ में कई प्रकार के खनिज हैं . गुड़ को सीधे गन्ने के रस से बनाया जाता है जिससे इसमें कई पोषक तत्व हैं जो सफेद शक्कर में नहीं होते हैं.
ईख के अलावा गुड़ को ताड़, खजूर आदि से भी बनाया जाता है.
गुड़ के गुण- गुड़ तीनों दोषों को शांत करता है इसीलिए गुड़ को आयुर्वेद में औषधि माना गया है.
कफ- गुड़ को अगर अदरक के साथ लिया जाये तो यह कफ को नष्ट करता है.
पित्त- गुड़ का प्रयोग अगर हड़ जिसे हरीतकी भी कहते हैं के साथ किया जाये तो यह पित्त को कम करता है.
वात- गुड़ का प्रयोग अगर सोंठ (सूखी अदरक का पाउडर) के साथ किया जाये तो यह वात दोष को कम करता है.
पुराना गुड़ और नए गुड़ के भेद– आयुर्वेद के अनुसार पुराना गुड़ नए गुड़ से अधिक लाभकारी होता है. पुराने गुड़ को ह्रदय के लिए अच्छा बताया गया है. खाने के साथ गुड़ खाने से यह पचाने में मदद करता है क्योंकि गुड़ मधुर होता है.
गुड़ के नुकसान- गुड़ एक प्रकार का मीठा ही है तो इसके उत्तम गुण होते हुए भी आप इसका अधिक प्रयोग नहीं कर सकते. किसी भी चीज की अति बुरी होती है.
जिनको मधुमेह यानि कि डायबिटीज है उनके लिए गुड़ का प्रयोग भी शक्कर के जैसे ही बाधित होता है.
निष्कर्ष- अगर आप शक्कर के स्थान पर गुड़ का प्रयोग कर रहे हैं तो यह सर्वोत्तम है क्योंकि गुड़ अधिक गुणकारी हैं और इसमें कई प्रकार के खनिज हैं. लेकिन अगर आपको मीठा खाना मना है तो आपको गुड़ भी नहीं खाना चाहिये.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऐसा कौन सा बिजनेस हैं जो कम लागत मे जादा पैसे कमाया जा सकता है।

इस बढ़ती हुई बेरोजगारी में हर कोई खुद के व्यापार सुरु करना चाहते है। लेकिन ज्यादा पैसा न होने के कारण व्यापार सुरु करने से डरते है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसे  व्यापार के नाम बताऊंगा जिससे आप कम लागत में सुरु करके प्रतिदिन अछि खासी रुपए बड़े ही आसानी से कमा सकते है । सुरु करने से पहले आपसे एक अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को शेयर और उपवोट जरूर करें, इससे आपको हेल्प करने में मुझे प्रोत्साहन मिलता है। चलिए आपको कुछ  बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया  बताते है: 1. ब्यूटी पार्लर:  एक्सपर्ट का मानना है कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में भारत दुनिया मे दूसरा पायदान में खड़ा है। अनुमान किया जा रहा यह आंकड़ा आने वाले सालों में पांच गुना हो जाएगा। और क्यों नही होगा? लड़की हो या लड़का हर कोई अपने आपको खूबसूरत देखना चाहते, इसलिए उनलोग ब्यूटी पार्लर को ही प्राथमिकता देते है। हमारे देश 1.3 बिलियन जनसंख्या वाला देश है। और इनमें ज्यादातर युवा है। एक एक्सपेरिमेंट के मुताबिक सिर्फ छटा प्रतिशत प्रवीण लोग रहते है। इससे आपको अंदाजा होगया होगा इस फील्ड में कितना पोटेंशियल है। और आप इसका क...

में 6 महीनों में खुद को कैसे सुधार सकता हूँ ।

सूर्योदय से पहले उठो। 2. सुबह जल्दी उठकर कसरत करें। 3. नाश्ता न छोड़ें। 4. 10 मिनट योगा या मेडिटेशन सेशन करें। 5. सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करना बंद करो। 6. बेहतर व्यक्तित्व के साथ समय बिताना शुरू करें। 7. यूट्यूब की बजाय टेड वार्ता देखें। 8. परिवार के लिए समय निकालें। 9. हर हफ्ते कम से कम एक बार लंबी सैर करें। 10.बिस्तर पर जाने से पहले कुछ पढ़ें। और एक बोनस, उस व्यक्ति के उत्तर को धन्यवाद देना कभी न भूलें जिसने आपकी मदद की

एकाग्रता बढ़ाने के लिए यह करें!

एकाग्रता बढ़ाने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जा सकते हैं: 1. *ध्यान और योग*: ध्यान और योग एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। नियमित ध्यान और योग अभ्यास से मन को शांत और एकाग्र किया जा सकता है। 2. *नियमित व्यायाम*: नियमित व्यायाम एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकता है। व्यायाम से शरीर और मन दोनों को ऊर्जा मिलती है। 3. *पर्याप्त नींद*: पर्याप्त नींद लेना एकाग्रता के लिए बहुत जरूरी है। नींद की कमी से एकाग्रता में कमी आ सकती है। 4. *स्वस्थ आहार*: स्वस्थ आहार एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकता है। एक संतुलित आहार जिसमें फल, सब्जियां, और साबुत अनाज शामिल हों, एकाग्रता के लिए फायदेमंद हो सकता है। 5. *एकाग्रता बढ़ाने वाले खेल*: एकाग्रता बढ़ाने वाले खेल जैसे कि पहेली, सुडोकू, और शतरंज एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 6. *नियमित ब्रेक*: नियमित ब्रेक लेना एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकता है। लंबे समय तक एक ही काम करने से एकाग्रता में कमी आ सकती है। 7. *एकाग्रता बढ़ाने वाले ऐप्स*: एकाग्रता बढ़ाने वाले ऐप्स जैसे कि फोकस@विल और ब्रेनएचक्यू एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 8. *मन को शांत रखना*: मन...